इंदौर न्यूज़ (Indore News)

175 में से सिर्फ 15 मकान ही ढहाए, खतरनाक मकानों के खिलाफ धीमी कार्रवाई

पहले दौर में अतिखतरनाक मकान तोडऩे का काम शुरू किया…फिर दूसरे मकानों पर कार्रवाई की जाएगी
इन्दौर।  नगर निगम (municipal Corporation)  ने सभी झोनलों All Zones) के माध्यम से शहर के 85 वार्डों में करीब 175 खतरनाक मकानों (Dangerous Houses) को चिह्नित किया था। इनमें से कई मकान अतिखतरनाक ( Extremely Dangerous) थे, जिन्हें सबसे पहले दौर में तोडऩे की कार्रवाई शुरू की गई। बीते एक माह के अंतराल में निगम ने 175 में से सिर्फ 15 खतरनाक मकान ढहाने का काम किया है, जबकि अभी भी शहर में कई स्थानों पर जर्जर मकानों के रूप में खतरा कायम है।


कुछ दिनों पहले सभी झोनलों के बीओ, बीआई से बनवाई गई सूची के बाद अब खतनारक मकान (Dangerous House) तोडऩे का अभियान धीमी गति से चल रहा है। इनमें कई मकान ऐसे हैं, जो हर साल सूची में शामिल किए जाते हैं, लेकिन वहां कार्रवाई विभिन्न कारणों से टाल दी जाती है। कुछ जगह विवाद की स्थिति होने के चलते निगम झमेले में नहीं पड़ रहा है। इसी के चलते खतरनाक मकानों (Dangerous Houses) को तोडऩे का मामला अटका हुआ है। सूत्रों के मुताबिक 175 से ज्यादा खतरनाक मकानों की सूची बनाई गई थी। इनमें 40 अतिखतरनाक मकान थे और इनको तोडऩे का अभियान निगम ने पिछले दिनों शुरू किया था। अब तक 15 अतिखतरनाक ( Extremely Dangerous)मकान तोड़े जा चुके हैं। अधिकारियों के निर्देश के बाद अलग-अलग मकानों पर कार्रवाई के लिए तैयारियां हो चुकी हैं और दूसरे दिन रिमूवल का अमला मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करता है। अब तक सिर्फ 15 मकानों को ढहाने की कार्रवाई हुई है, जबकि बारिश के दौरान हादसे होने की आशंका के चलते निगम पहले ऐसे अभियान तेजी से चलाता रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ जगह स्थिति विवादित होने के चलते कार्रवाई से पहले आला अधिकारियों से चर्चा की जाती है और उसके बाद ही प्रकरण लगाए जाते हैं।
इन स्थानों पर तोड़े जा चुके हैं खतरनाक मकान
अधिकारियों के मुताबिक अब तक मिल्लतनगर, गाड़ी अड्डा, बियाबानी, सिलावटपुरा, छीपा बाखल, कंडीलपुरा, नीलकंठ कालोनी, पारसी मोहल्ला, बड़ी ग्वालटोली, लोहारपट्टी, मल्हारगंज सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई कर अतिखतरनाक मकानों को ढहाने का काम किया जा चुका है। अब आने वाले दिनों में कुछ शेष अतिखतरनाक मकानों को तोडऩे की कार्रवाई अधिकारियों के निर्देशन में की जाएगी।
आज काछी मोहल्ला और इमली बाजार में तोड़ेंगे मकान
नगर निगम (municipal Corporation) की रिमूवल टीम आज काछी मोहल्ला में जर्जर हो रहे मकान को ढहाने के साथ-साथ इमली बाजार में भी कार्रवाई करेगी। नगर निगम झोन से अधिकारियों ने कल ही इस मामले में दोनों भवन मालिकों को नोटिस दे दिए थे। मकानों की हालत जर्जर होने के कारण आसपास के मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। दोपहर में पुलिस बल लेकर दोनों मकानों को ढहाने की कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Next Post

ये पॉलिटिक्स है प्यारे

Mon Aug 2 , 2021
हम साथ-साथ हैं…लेकिन अंदर चल रही गुटबाजी जिस तरह से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद की जा रही है और बड़े नेता लगातार कह रहे हैं कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना है, ऐसे में अब बड़े नेताओं को ऊपर से एक होने का दिखावा करना पड़ रहा है। शहर और […]