भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

MP में सिर्फ Kamalnath बाकी कांग्रेसी अनाथ


खंडवा की चुनावी सभा में कांग्रेस पर शिवराज ने बोला हमला

भोपाल। खंडवा लोकसभा उपचुनाव (Khandwa Lok Sabha by-election) को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने खंडवा के कालमुखी में भाजपा कैंडिडेट ज्ञानेश्वर पाटिल (BJP Candidate Dnyaneshwar Patil) के समर्थन में आमसभा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं है, मप्र में भी सिर्फ कमलनाथ (Kamalnath) हैं, मुख्यमंत्री से लेकर नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष है। बाकी कांग्रेसी अनाथ है। पहले सुभाष यादव को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया, अब अरुण यादव का टिकट काट दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने 15 महीने की कमलनाथ सरकार पर भी आरोप लगाए। कहा कि भाजपा सरकार की सभी योजनाएं बंद कर दी थी। यह सारी योजनाएं दोबारा चालू की गई हैं और सभी लोगों का समग्र विकास किया जाएगा। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सुविधाएं और सबको अपना घर मिले, इसके बारे में चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा, नंदकुमार सिंह चौहान के सभी अधूरे सपनों को पूरा किया जाएगा। जनता को एहसास कराया कि नंदकुमार सिंह चौहान (Nandkumar Singh Chauhan) की वजह से ही वह दोबारा सत्ता में आए थे लेकिन अफसोस है कि उन्हें खो दिया।


सर्कस बनकर रह गई है कांग्रेस पार्टी
वहीं बुरहानपुर के फोफनार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नन्दू भैया को याद किया। उनके योगदान को गिनाया। साथ ही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई अध्यक्ष नहीं है। उसकी अजीब हालत है। कांग्रेस पार्टी सर्कस बनकर रह गई है। राहुल गांधी पार्टी में किसी पद पर नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री हटाने का निर्णय वहीं लेते हैं। उन्होंने पंजाब-छत्तीसगढ़ में पार्टी की बुरी स्थिति पर तंज कसा। पंजाब के हालात किसी से छुपे नहीं है। कांग्रेस के अपनो ने ही उसे डुबो दिया। मध्य प्रदेश में सिर्फ कमल नाथ ही कांग्रेस है। अब वही सर्वेसर्वा हो गए। बेचारे अरुण यादव को कांग्रेस के अपनों ने ही निपटा दिया। छत्तीसगढ़ के पत्थलगढ़ की घटना पर सीएम शिवराज ने कहा कि कमल नाथ को शर्म आनी चाहिए, उन्हें अनर्गल आरोप लगाने के अलावा कुछ मिलता ही नहीं है। जो व्यक्ति हैं, वो पकड़े गये हैं, सिंगरौली में भी उनके घर पर छापा मारा गया है। जो तथ्य है, सामने है। गड़बड़ करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। कांग्रेस की तो अजब हालत है। पार्टी में अध्यक्ष का पता ही नहीं, जी 23 का अलग ही ग्रुप चल रहा है। पंजाब में चलती सरकार में मुख्यमंत्री बदल दिया, तो छत्तीसगढ़ में 50-50 की खींचतान है।

नंदू भैया का हर सपना पूरा होगा
सीएम ने खंडवा से पूर्व सांसदी रहे नंदकुमार सिंह चौहान के लिए कहा कि नंदू भैया अपने लिए नहीं जिये, पार्टी और आपके लिए सदैव जिए। आपको आज एक वचन देता हूं कि नंदू भैया के हर सपने को पूरा करके क्षेत्र का हरसंभव विकास करूंगा। स्व-सहायता समूह के माध्यम से हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा लक्ष्य है कि मेरी बहन कम से कम महीने में 10000 रुपये की आमदनी जरूर करें।

शिवराज और वीडी की चुनाव आयोग से शिकायत
मध्य प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहे है। शनिवार को कांग्रेस ने उपचुनाव में भाजपा पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा चुनाव आयोग को शिकायत की है। कांग्रेस के महामंत्री और चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्री आचार्य संहिता का पालन नहीं कर रहे है। वह सभी नियमों का उल्लंघन कर रहे है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रैगांव के अंदर सैकड़ों लोगों के साथ रैली-जुलूस निकाला। जबकि कोरोना के चलते पांच से ज्यादा लोगों के प्रचार नहीं किया जा सकता। लोगों के घर पर बिना उनकी अनुमति के झंडे लगाए। धनोपिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मतदाताओं को पक्के मकान देने की घोषणा कर प्रलोभन भी दिया। यह भी आचार संहिता का उल्लंघन है। धनोपिया ने कहा कि इसी तरह पृथ्वीपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी आचार संहिता का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि वीडी शर्मा ने सैकड़ों की संख्या में लोगों के साथ जुलूस निकाला। साथ ही लोगों के घर बिना अनुमति के झंडे लगाए। धनोपिया ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही स्थानीय प्रशासन के जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Share:

Next Post

उपचुनाव का असर महंगाई भत्ते पर... दीपावली बाद सरकार दे सकती है राहत

Mon Oct 18 , 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले उपचुनाव का असर अधिकारियों-कर्मचारियों (Officers-Employees) के महंगाई भत्ते और पेंशनर की महंगाई राहत पर पड़ा है। सरकार ये भत्ते अब दीपावली के बाद बढ़ा सकती है। प्रदेश में आचार संहिता लागू है और इसकी वजह से सरकार अब कोई बड़ा और जनता को प्रभावित करने वाला फैसला […]