
जबलपुर। घमापुर थाना इलाके में आने वाले सिद्धबाबा रामलीला मैदान के सामने रविवार की रात करीब 10 बजे एक निजी कंपनी के 30 वर्षीय कर्मचारी अनमोल डेनियल पर 4 बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। कल्लू के भतीजे की दुकान पर अंडा खाने के बाद जब अनमोल अपनी मोटरसाइकिल से लौटने लगा, तब वहां सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में गाली-गलौज कर रहे युवकों को उसने शालीनता से मना किया।
पिस्टल की बट से सिर फोड़ कर लहूलुहान किया
ट्रिगर मिस होने के तुरंत बाद शुभम सोनकर के तीनों साथियों ने अनमोल डेनियल को चारों तरफ से कसकर पकड़ लिया। इसके बाद शुभम ने पिस्टल को उल्टा किया और उसकी भारी बट से अनमोल के सिर पर लगातार कई ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले से युवक का सिर फट गया और वह खून से लथपथ हो गया। चीख-पुकार सुनकर अनमोल के दोस्त लक्ष्मण उर्फ कल्लू और लड्डू उर्फ ऋषभ कोरी तुरंत बीच-बचाव करने के लिए मौके की तरफ दौड़े। उन्हें आते देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल
घायल अनमोल को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची और पीडि़त के बयानों के आधार पर मुकदमा कायम किया। पुलिस की अलग-अलग टीमें अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सिद्धबाबा क्षेत्र सहित उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved