भोपाल। प्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती (Power Cut) और गहराते बिजली संकट (Power Crisis) के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
(Digvijay Singh) ने पूछा है कि जब आपूर्ति से ज्यादा बिजली का उत्पादन हो रहा हे तो संकट क्यों है? बंटाढार कौन है? दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सोशल मीडिया पर लिखा- बड़ी विडंबना है। बारिश में हाइड्रो प्रोजेक्ट्स (Hydro Projects) से पूरी बिजली पैदा होती है। कृषि की मांग नहीं है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में आवश्यकता से अधिक बिजली उत्पादन की क्षमता है, फिर कटौती क्यों हो रही है? यह समझ से परे है। बंटाढार कौन? बिजली कटौती (Power Cut) से हाहाकार, अंधेरा लाई शिवराज सरकार। बत्ती गुल-बिल फुल। उल्लेखनीय है कि 2003 में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचार अभियान में दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को मिस्टर बंटाढार बताया था। भाजपा हमेशा से आरोप लगाती रही है कि दिग्विजय सिंह ने अपने शासनकाल के दौरान प्रदेश का बंटाढार कर दिया है। साथ ही प्रदेश में उनके शासनकाल के दौरान बिजली और सड़क की स्थिति काफी खराब थी। इसके बाद से भाजपा लगातार दिग्विजय को बंटाढार बताती आई है।
नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की परफॉर्मेंस क्रिकेट के मैदान में कैसी भी रहे, लेकिन वो सोशल मीडिया पर हमेशा हिट रहते हैं. इसका सबूत शुक्रवार को मिला जब उन्होंने इंस्टाग्राम (Instagram) पर रिकॉर्ड तोड़ डाला. विराट के इंस्टाग्राम पर 15 करोड़ फॉलोअर्स भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat […]
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party (BJP)) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) ने कहा कि आज जो भाजपा का संगठन है, उसको खड़ा करने में हमारी चार-चार पीढ़ियां खप गईं। हमारे पास पाने को कुछ नहीं था, लेकिन खोने को सब कुछ था। इसके बाद भी कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता […]
नई जिम्मेदारी मिलने की अटकलें, कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा (Madhya Pradesh BJP) के संगठन महामंत्री सुहास भगत (Organization General Secretary Suhas Bhagat) द्वारा अपने फेसबुक पेज पर अचानक नमस्कार लिख देने के बाद से तमाम अटकलें शुरू हो गईं। पार्टी के कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति बन गई है। सियासी हल्कों […]
भोपाल। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री दो दिवसीय ‘‘वर्चुअल फिक्की TURF -2020’’ ग्लोबल स्पोर्ट्स समिट का शुभारंभ केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री श्री किरण रिजीजू ने किया। इस अवसर पर प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थीं। इस सम्मेलन में पहली बार वेबिनार के […]