
इंदौर (Indore)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ गुरूवार, 12 अक्टूबर 2023 को मंडला में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी एवं कमलनाथ गुरूवार, 12 अक्टूबर, 2023 को दिल्ली से विशेष विमान से पूर्वान्ह 11 बजे जबलपुर पहुंचेंगे।
नेताद्वय हेलीकाप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.15 बजे जबलपुर से प्रथान कर पूर्वान्ह 11.45 बजे मंडला पहुंचेंगे और वहां दोपहर 12 बजे कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रियंका एवं कमलनाथ दोपहर 1.15 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला से रवाना होकर दोपहर 1.45 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। प्रियंका गांधी जबलपुर से विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved