img-fluid

PoJK में बगावत तेज! 10वें दिन सड़कों पर उतरे 70 हजार प्रदर्शनकारी, सेना के खिलाफ लगे जोरदार नारे

June 18, 2026

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में आज विद्रोह का दसवां दिन है. ईदगाह मैदान पर 60-70 हज़ार लोग बैठे हुए हैं और शहर के अंदर सड़को पर सैकड़ों लोग PoJK का झंडा और सफेद झंडा लेकर आजादी के नारे लगा रहे है और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को “दहशतगर्द” यानी आतंकी करार दे रहे है साथ ही आसिम मुनीर की पाकिस्तानी फ़ौज के लिए भी “कर्नल-जर्नल दहशतगर्द” के नारे रावलाकोट में गूंज रहे हैं.

पाक आर्मी के खिलाफ बढ़ रहा रोष
असल में पिछले 7 जून से पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की गोलीबारी में 56 आम नागरिक मारे जा चुके हैं और फिर पिछले 4 दिनों से पाकिस्तानी हुकूमत ने PoJK में खाने की सामग्री लेकर आने वाले ट्रकों को बॉर्डर पर खड़ा कर रखा है, जिस कारण PoJK की जनता का पाकिस्तानी हुकूमत और सेना के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है. इस बीच पाकिस्तानी फ़ौज की गोलीबारी में पिछले हफ़्ते मारे गए युवक फैजान रब्बानी की याद में आज उसके गांव में लोग इकट्ठा हुए जिसमें लोगो ने पाकिस्तानी हुकूमत और सेना को दहशतगर्द यानी आतंकी करार दिया और आजादी के नारे बुलंद किए.


  • प्रदर्शनकारियों की बात मानने को तैयार नहीं पाक हुकूमत
    PoJK में आम लोगो के अलावा स्कूली छात्राओं और उनकी टीचरों ने पाकिस्तानी हुकूमत के खिलाफ मार्च निकाला और पाकिस्तानी हुकूमत के खिलाफ ताल ठोका. पूरे पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में इंटरनेट बंद होने की वजह से 14 जून को पाकिस्तानी रेंजर्स के नरसंहार की एक तस्वीर आज सामने आई, जिसमें रावलाकोट के एक गेस्ट हाउस की खिड़कियों पर हर तरफ अंदर और बाहर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं.

    इस गेस्ट हाउस में अवामी एक्शन कमेटी के नेता रह रहे थे और उन्हें ही निशाना बनाने के लिए गेस्ट हाउस पर गोलियां चलाई गई थी. 9 जून से जारी प्रदर्शन को आज 10 दिन हो चुके हैं और ना ही पाकिस्तानी हुकूमत प्रदर्शनकारियों की बात मानने को तैयार है और ना ही प्रदर्शनकारी झुकने को तैयार हैं. ऐसे में देखना होगा कि आखिर PoJK में बगावत किस तरह आगे बढ़ती है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved