जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News) देश मध्‍यप्रदेश

जबलपुरी मटर से बने व्यंजनों की रेसिपी प्रतियोगिता आज

जबलपुर। जबलपुरी मटर की ब्राडिंग (Braiding of Jabalpuri Matar) और मार्केटिंग के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी (smart City) द्वारा रविवार, 26 दिसम्बर को होटल कल्चुरी में मटर से बने व्यंजनों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में शामिल होने 102 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। मटर का मुरब्बा, मटर से बना केक, मटर की जलेबी मटर के सेव, मटर का सूप जैसी कई रेसिपी इस प्रतियोगिता का प्रमुख आकर्षण होगी।

कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी के चेयरमेन कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार इस प्रतियोगिता का आयोजन ईट स्मार्ट सिटी चैलेंज के अंतर्गत लोकल फॉर वोकल की थीम पर किया जा रहा है। ज्ञात हो कि एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत जबलपुर जिले के लिए मटर का चयन किया गया है। प्रतियोगिता जबलपुरी मटर के प्रमोशन के साथ मटर से बनने वाले विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के मकसद से आयोजित की जा रही है।

स्मार्ट सिटी सीईओ निधि सिंह राजपूत ने बताया कि मटर व्यंजन प्रतियोगिता चार श्रेणी में होगी। इन श्रेणियों में मटर से बने स्नेक्स, मटर से बनी मिठाइयां, मटर की सब्जी तथा मटर की चटनी एवं सूप आदि शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र तथा पाँच-पाँच प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बनाये गये व्यंजनों के स्टॉल आम नागरिकों के अवलोकन हेतु सुबह 11.30 बजे से खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि मटर के प्रिजर्वेशन के तौर-तरीकों की जानकारी देने अलग से एक स्टॉल भी प्रतियोगिता स्थल पर लगाया जायेगा।

स्मार्ट सिटी सीईओ ने बताया कि प्रतियोगिता में बेस्ट इनोवेशन की लिये अलग से पुरस्कार भी रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बनाये जाने वाले व्यंजनों में मटर का हिस्सा 75 प्रतिशत होगा और इनमें ताजे मटर का ही उपयोग किया जायेगा। प्रतिभागियों को व्यंजन तैयार करके सुबह 10 बजे होटल कलचुरी रेजीडेंसी में उपस्थित होना होगा। प्रतियोगी का परिणाम ज्यूरी के द्वारा घोषित किया जायेगा। जबलपुर स्मार्ट सिटी के ईट राइट मैस्कॉट फिट बड्डा के कॉमिक वीडियोस के माध्यम से “मटर उत्सव” तथा मटर की उपयोगिता के विषय में जानकारी दी जायगी।

Share:

Next Post

रविवार का राशिफल

Sun Dec 26 , 2021
युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943 सूर्योदय 06.50, सूर्यास्त 05.26, ऋतु – शीत पौष कृष्ण पक्ष सप्तमी, रविवार, 26 दिसम्बर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज […]