जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

सुरक्षा संस्थानों में खोली जाए भर्ती

  • भारत जोड़ो यात्रा में विधायक लखन घनघोरिया ने की मांग

जबलपुर। पूर्व विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया के मार्ग दर्शन में भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ हुई जो बहादुरशाह के बाड़े से बड़ा कुआ से होते हुए नई बस्ती पर समाप्त हुई। इस दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि जबलपुर शहर देश में एक प्रमुख शहर कहलाता है, क्योंकि यहां पर 5-6 सुरक्षा संस्थाने हैं। विगत 10-15 वर्षों से सुरक्षा संस्थानों में नौजवानों की भर्ती नहीं की गई। जबलपुर में 20-25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। जबलपुर के नौजवान बेरोजगार हैं।


यह नौजवान शहर से पलायन हो रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में विधायक लखन घनघोरिया ने मांग की ।इस दौरान कदीर सोनी, याकूब अंसारी, मतीन अंसारी, इस्तियाक अंसारी, गुलाम किबिरिया, अमीन कुरैशी, पार्षद गुलाम हुसैन, इकबाल अहमद अंसारी, गुफरान अंसारी, रशीद हिना, मकसूद अंसारी, परवेज अख्तर, कय्यूम जावेद, रईस ग्रिल, मकबूल, डब्बू गुड्डा, परवेज, सोनू, जावेद अंसारी गुफरान, तनवीर, सुरेन्द्र तिवारी, हूरबी अंसारी, इशरत परवीन, पुष्पा कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Share:

Next Post

अतिक्रमण की चपेट में आदि शंकराचार्य चौराहा

Fri Nov 18 , 2022
सौंदर्यीकरण के नाम पर अच्छी खासी रकम की गई थी खर्च, ठेले-टपरे वालों ने बदल दी सूरत जबलपुर। नगर निगम की अनदेखी के चलते शहर के चैराहे बद्सूरत हो गए हैं। शहर का सबसे बड़ा चैराहा कहे जाने वाला छोटीलाइन फाटक (अब आदि शंकराचार्य) चैराहा भी इससे अछूता नहीं रहा। चैराहे के आस-पास सहित ग्वारीघाट, […]