इंदौर न्यूज़ (Indore News)

रिश्ते हुए तार-तार, मृत मां को भी नहीं छोड़ा, किया कृत्य, गिरफ्तार

इंदौर (Indore)। एक मानसिक विक्षिप्त बेटे ने रिश्तों को तार-तार करते हुए मृत मां के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। अस्पताल में भर्ती मां की जैसे ही मौत हुई तो वह उसे रिक्शा में घर ले जाने के लिए अस्पताल से निकला और रास्ते में मां के साथ घिनौना काम किया। लोगों ने इसका वीडियो बनाया और वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने मामले में आरोपी पर कार्रवाई की। दरअसल यह मानसिक बीमार पहले स्कीम नंबर 78 में रिश्तेदार के यहां मां के साथ रहता था। बाद में लसूडिय़ा क्षेत्र में ही एक दूसरी जगह किराए से कमरा लेकर रहने लगा। बीते कुछ दिनों से उसकी मां की तबीयत खराब थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


मां की जैसे ही मौत हुई तो उसने रिक्शा किया और शव घर ले जाने के लिए निकला। इस बीच वह रिक्शा वाले को बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र में गिरिराज मायादेवी होस्टल के पास की गली में लेकर गया और शव उतारकर रिक्शा वाले को रवाना कर दिया। इसके बाद वह मां के शव के साथ हरकत करने लगा तो लोगों ने उसे वहां से भगाया। वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफतर कर लिया। प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस बता रही है कि आरोपी बेटा मानसिक रूप से बीमार है।

Share:

Next Post

मुंबई में बिगड़ा इंडिगो का विमान, दो उड़ानें आठ घंटे लेट, तीन निरस्त

Mon Dec 4 , 2023
दोपहर से रात तक परेशान होते रहे सैकड़ों यात्री, कई अन्य उड़ानें भी लेट इंदौर (Indore)। देश की प्रमुख निजी एयरलाइंस इंडिगो की मुंबई और हैदराबाद की उड़ानों के यात्रियों को कल इंदौर और मुंबई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी का मुंबई से इंदौर आने वाला विमान कल मुंबई में खराब हो […]