आचंलिक

सरकार की नीतियों को पलटकर युवाओं को अवसर दिलाने का लिया संकल्प

  • कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में युवाओ ने भाग लिया

सीहोर। पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार दिलाने चलाये जा रहे स यक अभियान यात्रा सीहोर पहुंची। इस कॉन्फ्रेंस में बड़ी सं या में युवाओ ने भाग लिए। कार्यक्रम का शुभारंभ अथितियों ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजालवित कर किय़ा।
स्थानीय गीता भवन में आयोजित स यक अभियान कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए भास्कर राव रोकड़े ने कहा कि सेवानिवृति आयु 58 साल करने, निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन अधिनियम लागू करने, सरकारी व निजी क्षेत्र में आउटसोर्सिंग प्रणाली पर रोक लगाने, निजी क्षेत्र में 8 घंटे की शिफ्ट डयूटी लागू करने, निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को त्वरित न्याय दिलाने प्लेसमेंट डिपार्टमेंट बनाने,जातिगत जनगणना कराके आबादी के अनुपात में आरक्षण लागू कराने व अर्हता परीक्षा में उच्चतम अंक वालो को एक्सीलेंस केटेगरी में रखने हेतु संगठित होकर संकल्पित अभियान चलाने का ऐलान किया। इस अभियान से नवक्रांति के संकेत भी मिल रहे है।



कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कॉन्फ्रेंस में स यक अभियान को संबोधित करते हुए युवा नेता राजीव गुजराती ने कहा की इस अभियान से युवाओं को डाटा बनाकर जोड़ा जा रहा है। पड़े लिखे बेरोजगार युवाओ को रोजगार मिले यही इस आभियान का उद्देश है। कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए स यक अभियान के प्रांतीय समन्वयक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कांफ्रेंस को कवि लेखक चिंतक केशव चौहान, युवा नेता आशीष गहलोत, ब्रजेश पटेल, प्रिंस यादव ने संबोधित किया। कांफ्रेंस में मुन्नवर खान, देवेंद्र ठाकुर, के के रिछारिया, भगत तोमर, अशरफ खान, तुलसी राठौर, नायब भाई, अनिल सेन, ब्रजेश पाटीदार, अभिषेक त्यागी, गजराज परमार, अनिल परमार कमलेश यादव ,राहुल गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Share:

Next Post

5 नवंबर को हाफिज याकूब बस स्टैंड पर होगी आम आदमी पार्टी की विशाल आमसभा निकलेगी बाइक रैली

Thu Nov 3 , 2022
सिरोंज। नवंबर दिन शनिवार दोपहर 12:00 बजे आम आदमी पार्टी की हाफिज याकूब बस स्टैंड पर विशाल आम सभा का आयोजन रखा गया है जिसे संबोधित करेंगे प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह साथी कार्यक्रम की शुरुआत एक बाइक रैली के साथ की जाएगी छत्री चौराहे से होते हुए कस्टम पथ, बड़ चौराहा, कटहली बाजार, सराफा बाजार, […]