इंदौर न्यूज़ (Indore News)

रेती मंडी चौैराहा संवरेगा, लैफ्ट टर्न होंगे चौड़े तिलकनगर मुख्य मार्ग को आदर्श सडक़ बनाएंगे

  • निगम ने जारी किए टेंडर, शहर के कई प्रमुख मार्गों पर स्टील बोलार्ड भी लगाएंगे

इन्दौर। नगर निगम आने वाले दिनों में शहर के कई प्रमुख मार्गों को संवारने के साथ-साथ लैफ्ट टर्न चौड़े करने का काम भी शुरू करने जा रहा है। हालांकि निगम का खजाना खाली है, लेकिन फिर भी टेंडर जारी किए जा रहे हैं और इसी के चलते रेती मंडी चौराहा को संवारने के साथ-साथ वहां के लैफ्ट टर्न चौड़े किए जाएंगे और तिलकनगर मुख्य मार्ग को आदर्श सडक़ के रूप में बनया जाएगा। इसके साथ ही नर्मदा चौराहे के सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू होगा।



नगर निगम के यातायात विभाग द्वारा शहर के कई मुख्य मार्गों को संवारने के लिए पहले से तैयार की गई योजनाओं पर काम शुरू कराया जाना है और इसी के चलते पहले दौर में करीब 8 से 10 प्रमुख मार्गों पर अलग-अलग कार्य कराए जाएंगे। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक रेती मंडी चौराहा एबी रोड के लैफ्ट टर्न चौड़े किए जाएंगे और चौराहे का सौंदर्यीकरण भी 21 लाख रुपये से किया जाएगा, वहीं 12 लाख रुपये की लागत से शहर के विभिन्न स्थानों पर आरसीसी और स्टैंड स्टील बोलार्ड लगाए जाएंगे। वार्ड 49 के अंतर्गत आने वाले तिलकनगर मुख्य मार्ग को आदर्श सडक़ के रूप में बनाया जाएगा। इस पर 65 लाख से ज्यादा की राशि खर्च होगी। नर्मदा चौराहे का भी सौंदर्यीकरण 1 करोड़ 64 लाख से किया जाना है, वहां नर्मदा की भव्य प्रतिमा लगाने के साथ-साथ पूरे चौराहे पर आकर्षक विद्युत सज्जा और लैफ्ट टर्न चौड़े किए जाएंगे। यह पूरे मामले निगम के प्रस्ताव में कई दिनों से लंबित हैं और अब इन पर काम शुरू कराने की तैयारी है, लेकिन ठेकेदारों की टीमें निगम के टेंडरों से दूरी बनाए हुए हैं।

Share:

Next Post

बिजली के 3480 प्रकरण निराकृत,1.11 करोड़ की रियायत का लाभ उठाया उपभोक्ताओं ने

Sun Dec 10 , 2023
लोक अदालत में 7 फीसदी प्रकरणों का समाधान इंदौर। नेशनल लोक अदालत में मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीन 3480 प्रकरण निराकृत हुए हैं। नियमानुसार पचास हजार तक के प्रकरणों पर 15 जिले में करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपए की छूट उपभोक्ताओं, प्रकरणों के निराकरण पर दी गई है। लोक अदालत के […]