img-fluid

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, दो परिवारों के बुझ गए चिराग

July 02, 2026

इंदौर। इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ सेज यूनिवर्सिटी के सामने कल रात एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने सड़क पार कर रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि इस दुर्घटना में सड़क पार कर रहे पैदल युवक और मोटरसाइकिल चला रहे युवक, दोनों की ही मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।


  • रफ्तार का कहर युवाओं की जिंदगी पर किस कदर भारी पड़ रहा है, इसकी एक खौफनाक बानगी कल रात राऊ थाना क्षेत्र में देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से अलीराजपुर का रहने वाला 22 वर्षीय नरपत सिंह, पिता माधव सिंह चौहान, इंदौर में रहकर काम करता था। कल रात वह अपना काम निपटाकर पैदल अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह सेज यूनिवर्सिटी के सामने सड़क पार करने लगा, तभी राऊ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नरपत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में सिर्फ पैदल राहगीर ही नहीं, बल्कि बाइक चला रहे युवक की भी जान चली गई। मृतक बाइक चालक की पहचान 22 वर्षीय अयान, पिता इमरान, निवासी सोनवाय पीथमपुर रोड के रूप में हुई है। तेज रफ्तार के कारण बाइक का संतुलन ऐसा बिगड़ा कि अयान भी गंभीर चोटों के कारण जिंदगी की जंग हार गया। महज 22 साल के दो युवाओं की मौत के बाद दोनों ही परिवारों में मातम छा गया है। राऊ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मर्ग कायम कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Share:

  • रादुविवि:छात्रा ने कुलगुरु की गाड़ी रोककर जताया विरोध

    Thu Jul 2 , 2026
    उत्तरपुस्तिका में दो प्रश्नों के मूल्यांकन न होने का दावा, परीक्षा प्रणाली पर उठे सवाल जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की परीक्षा एवं मूल्यांकन व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा द्वारा उत्तरपुस्तिका के कथित त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन के बावजूद रीचेकिंग में भी सुधार न होने से नाराज छात्रा ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved