बड़ी खबर

आरआरआर ने जापान में रजनीकांत की मुथु को पीछे छोड़ते हुए सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन


टोक्यो । एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म (SS Rajamouli’s Blockbuster Movie) आरआरआर (RRR) ने जापान में (In Japan) रजनीकांत की मुथु को पीछे छोड़ते हुए (Surpassing Rajinikanth’s Muthu) सिनेमाघरों में (In Cinemas) 100 दिन पूरे किए (Completed 100 Days) । फिल्म बीते वर्ष अक्टूबर माह में जापान में प्रदर्शित हुई थी।


इस फिल्म के जापान में प्रदर्शित होने के समय ही यह कहा जा रहा था कि यह तीन दशक पूर्व प्रदर्शित हुई रजनीकांत की फिल्म मुथु का रिकॉर्ड तोडऩे में कामयाब हो जाएगी। प्रदर्शन के बाद आरआरआर ने जापान में तबाही मचा दी। यह फिल्म जापानी बॉक्स ऑफिस पर भारत की सबसे बड़ी सफल फिल्म साबित हो गई है। इसने रजनीकांत की मुथु को पीछे छोड़ते हुए सिनेमाघरों में 100 दिन का सफर पूरा कर लिया है। कितने आश्चर्य की बात है कि विश्व भर में 1100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली आरआरआर भारत में सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे नहीं कर पाई थी, लेकिन जापान में इसने यह कारनामा कर दिया।

जापानी सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे होने के बाद निर्देशक एसएस राजामौली ने एक ट्वीट कर फैंस के लिए अपना आभार व्यक्त किया है। फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने हाल ही में एक ट्वीट कर लिखा, उन दिनों में वापस आ गए, जहां एक फिल्म 100 दिन चलती है। 175 दिन चलना बहुत बड़ी बात होती है। वक्त के साथ कारोबार का ढांचा बदला है। वो प्यारी यादें चली गई थीं, लेकिन जापानी दर्शक हमें दोबारा से वो पल जीने का मौका दे रहे हैं। लव यू जापान।

दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म दुनियाभर में अपने नाम का डंका बजाने के बाद दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने अब तक जापानी बॉक्स ऑफिस से भी करीब 45 करोड़ रुपये की कुल कमाई हासिल कर ली है। इतना ही नहीं, इसी के साथ ये फिल्म जापानी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हाईएस्ट इंडियन ग्रोसर मूवी बन गई। साथ ही आरआरआर ने जापान में अब तक की सबसे बड़ी हिट हुई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म मुथू को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही इंडियन सिनेमा के नाम एक और बड़ा कीर्तिमान जुड़ गया है।

गौरतलब है कि आरआरआर के ब्लॉकबस्टर गाने नाटू-नाटू को हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। अब ये गाना ऑस्कर्स की भी रेस में हैं। इस फिल्म के गाने को ऑस्कर्स 2023 में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट भी किया जा चुका है। अब हर किसी की नजर 13 मार्च पर लगी हुई है। जहां ऑस्कर्स 2023 के विजेताओं का ऐलान होगा।

Share:

Next Post

महिला भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप

Sun Jan 29 , 2023
नई दिल्ली: करीब साढ़े 15 साल पहले साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में नए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत ने पहली बार आयोजित हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था. उसी देश में साढे 15 साल बाद करीब 120 किलोमीटर दूर एक और नई कप्तान शेफाली वर्मा के नेतृत्व […]