देश

केरल: धारदार हथियार से RSS कार्यकर्ता की हत्या, बॉडी पर मिले पचास से ज्यादा निशान

तिरुवनंतपुरम। पल्लकड़ में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कार्यकर्ता सोमवार सुबह करीब 9 बजे अपने परिवार के साथ कहीं जा रहा था,इसी दौरान घात लगाकार बैठे हमलावरों ने हमला कर दिया। मृतक की पहचान 27 वर्षीय एस संजीत के तौर पर हुई है।


बताया जा रहा है कि संजीत अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय था। पुलिस ने बताया कि संजीत के शरीर पर 50 से ज्यादा बार धारधार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। फिलहाल जांच जारी है।

Share:

Next Post

जनजातीय समाज को मिली विकास की सौगात

Mon Nov 15 , 2021
जंबूरी मैदान पर उमड़ा जनजातीय समाज का सैलाब प्रधानमंत्री करेंगे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण भोपाल। राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में प्रदेशभर से करीब 2 लाख से अधिक आदिवासी पहुंचे हैं। लगभग डेढ़ करोड़ आबादी वाले इस वर्ग को समाज की मुख्य-धारा से जोडऩे के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री […]