उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

सद्भावना मंच ने किया आचार्य चाणक्य सम्मान से अखिलेशजी महाराज को सम्मानित

उज्जैन। सद्भावना मंच गुदरी चौराहा द्वारा आचार्य चाणक्यजी की जयंती पर आचार्य अखिलेश शर्मा को सम्मानित किया। कार्यक्रम रामघाट स्थित सांध्य शिप्रा आरती स्थल राणोजी की छतरी पर किया गया। जानकारी देते हुए सस्था के सचिव योगेश साद ने बताया कि संस्था संरक्षक पं. राजेश त्रिवेदी, पार्षद श्रीमती माया त्रिवेदी, परशुराम ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष पं. गिरीश पाठक, भगवान शर्मा, परस्पर सहकारी बैंक के संचालक अजय शंकर जोशी, देवेंद्र पुरोहित, विनोद शर्मा के हाथों अखिलेश महाराज को सम्मान पत्र भेंट किया गया।



इस मौके पर शिवनारायण शर्मा, सूरज गौड़, शैलेंद्र शर्मा, सतीश शुक्ला, धर्मेश हाड़ा, उमेश भट्ट, नंदकिशोर शर्मा, मृणाल जोशी, मोहन नागर, रामजी भाई, जीवन भट्ट, मुकेश त्रिवेदी, आशीष त्रिवेदी, पंकज शर्मा, संजय त्रिवेदी, जगदीश शर्मा आदि द्वारा किया गया। आचार्य अखिलेशजी ने चाणक्य के चरित्र का वर्णन करते हुए उनके द्वारा लिखी गई। चाणक्य नीति में हर क्षेत्र के बारे में हर व्यक्तित्व के बारे में और लेखन किया है उनकी नीतियों को यदि जीवन में आत्मसात किया जाए तो जीवन सफलता के मुकाम पर पहुंच जाता है। स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष श्रवण शर्मा ने दिया।

Share:

Next Post

उज्जैन जिले में 100 साल से अधिक की उम्र वाले 435 मतदाता हैं और वरिष्ठ मतदाता 15 प्रतिशत

Thu Jan 12 , 2023
सबसे अनुभवी वोटर को साधना होगा पार्टियों को तब ही मिलेगी जीत-कांग्रेस को भी ध्यान देना चाहिए उज्जैन। जिले में बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 15 प्रतिशत के आसपास है। जिन पार्टियों को विधानसभा चुनाव जीतना है, उन्हें इन अनुभवी मतदाताओं को भी साधना पड़ेगा, तभी जीत की राह पक्की हो सकती है। 60 की उम्र […]