img-fluid

सागर शराब कांड, 30 आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, राहुल गांधी ने कही ये बात

September 08, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले में हुए जहरीली शराब कांड मामले में 30 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। इधर, शराब का ललितपुर कनेक्शन पर उत्तर प्रदेश पुलिस का स्पष्टीकरण सामने आया है। यूपी पुलिस ने इसे भ्रामक बताया है। इस मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

30 आरोपियों पर केस दर्ज
सागर शराब कांड मामले में दो थानों में 30 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गैर इरादतन हत्या की धारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 लगाई गई है। इसमें आजीवन कारावास का प्रावधान है। संगठित अपराध की धारा 3 5 भी लगाई गई है। नशीला पदार्थ या जहर देने की धारा 123 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर प्रशासन ने बरेठी, बंडा, शाहगढ़, मगरधा, विनायका, दलपतपुर और बरायठा की शराब दुकानें सील कर दी हैं। दुकानों में मौजूद शराब की सैंपलिंग भी कराई गई है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

बंडा थाने में 19 आरोपियों के खिलाफ FIR
30 आरोपी बनाए गए है, जिसमें 14 को गिरफ्तार कर लिया गया है। लाइसेंसी यशवंत ठाकुर, जुझार लोधी, दिनेश सिंह, सौरभ लोधी, गोविंद लोधी, मनोहर लोधी, मनीष लोधी, आशीष साहू, आकाश राय, रहीम खान, सत्यम, आशाराम, अरविंद, रोहित, माखन, अनिकेत गंधर्व, विशाल लोधी, मंगल रजक, विशाल लोधी और राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


  • विनायका थाने में करीब 10 लोगों के खिलाफ FIR
    लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा, राम सिंह लोधी, चंद्रभान राजपूत, अरविंद यादव, भगवान सिंह, मानसिंह अहिरवार, रोहित शिवहरे, राघवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र राजपूत, सोहन राजपूत समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा भाजपा से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के बेटे है। वहीं चंद्रभान राजपूत करणी सेना का संभागीय अध्यक्ष है।

    सागर कलेक्ट्रेट का घेराव
    इधर, भगवती मानव कल्याण संगठन और शक्ति चेतना पार्टी ने सागर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। उन्होंने पूर्ण शराब बंदी और बंडा जहरीली शराब कांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। ग्राम भैसदेही में अवैध शराब पकड़ने गए संगठन के कार्यकर्ताओं से मारपीट करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।

    यूपी पुलिस का स्पष्टीकरण
    सागर जहरीली शराब कांड में ललितपुर कनेक्शन पर यूपी पुलिस का स्पष्टीकरण सामने आया है। ललितपुर कनेक्शन को पुलिस ने भ्रामक बताया है। ललितपुर पुलिस ने कहा कि बंडा केस में नामजद 20 आरोपियों में अधिकांश मध्य प्रदेश के निवासी है। ललितपुर से जुड़ा बताया गया एक आरोपी भी पिछले 10 वर्षों से बंडा क्षेत्र में रह रहा है। पुलिस के अनुसार, 4 मई 2026 को अवैध शराब के मामले में रवि लखेरा, चंद्रेश लोधी समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है और गैंगस्टर की कार्रवाई भी जारी है। ललितपुर पुलिस का कहना है कि यदि सागर पुलिस की जांच में ललितपुर से जुड़ा कोई ठोस तथ्य सामने आया है तो उसे साझा किया जाए। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कही ये बात
    राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- ‘भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार वाले राज्य मध्यप्रदेश में शासन नाम की कोई चीज़ बची ही नहीं। जहरीली शराब ने प्रदेश के सागर में अनेक लोगों की जान लेकर उन सभी घरों में मातम पहुंचा दिया है। मगर पूरे मध्यप्रदेश को पता है आगे क्या होगा – कुछ गिरफ्तारियां होंगी, कुछ अधिकारी सस्पेंड होंगे, जांच के आदेश होंगे, क्योंकि ये पहली बार नहीं है। कुछ ही वक्त पहले इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हुई। पिछले साल जहरीली cough syrup से जाने कितने छोटे बच्चों की जान चली गई।’

    उन्होंने आगे लिखा- ‘दवा ज़हरीली। शराब ज़हरीली। पानी ज़हरीला। नए कानून बना दिए जाते हैं, लेकिन उन्हें किसी तहखाने में डाल दिया जाता है – अगले हादसे तक। 20 साल से ज्यादा समय से BJP की सरकार मध्यप्रदेश में है। हादसे की कोई रोकथाम नहीं, उसके बाद नाम की कार्रवाई – कहां है जवाबदेही? आखिर कब तक लोगों की जान की कीमत सिर्फ हादसे के बाद की कार्रवाई होगी? निष्पक्ष जांच हो, इन मौतों की पूरी सच्चाई सामने आए और सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं – जिसकी भी लापरवाही या मिलीभगत सामने आए, उसकी जवाबदेही तय हो।’

    Share:

  • गांधीनगर-इंदौर शांति एक्सप्रेस में चूहे और कॉकरोच, यात्रियों को दिए गंदे चादर, बिना समाधान शिकायत भी कर दी बंद

    Tue Sep 8 , 2026
    कामाख्या एक्सप्रेस के एसी कोच में भी दौड़ते रहे कॉकरोच, पर शिकायत बंद हैदराबाद-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में आरक्षित डिब्बों में सामान्य यात्रियों का कब्जा इन्दौर। ट्रेनों में यात्रियों को साफ-सफाई और सुरक्षित सफर देने के रेलवे के दावों की पोल रोज खुलती जा रही है। देश के सबसे साफ शहर इंदौर से जुड़ी अलग-अलग ट्रेनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved