देश मध्‍यप्रदेश

समरसता यात्राः देवास, इंदौर, शिवपुरी, जबलपुर और छतरपुर में उमड़ा जनसैलाब

भोपाल (Bhopal)। संत रविदास (Sant Ravidas) के संदेश और जीवन मूल्यों के प्रति समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न स्थानों से निकाली जा रही समरसता यात्राएं (harmony tours) 12 अगस्त को सागर पहुंचेंगी, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) संत रविदास मंदिर निर्माण (construction of sant ravidas temple) का शिलान्यास करेंगे। यात्राओं ने 13वें दिन रविवार को देवास, इंदौर, शिवपुरी, जबलपुर और छतरपुर जिले में सद्भावना का संदेश दिया। इस दौरान यात्राओं में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

रविवार को देवास में विधायक मनोज चौधरी, इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, जबलपुर में विधायक अजय विश्नोई एवं म.प्र. गोपालन और पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि, शिवपुरी में पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया और छतरपुर में कैलाश जाटव सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने समरसता यात्रा का स्वागत किया।


संत रविदास समरसता यात्रा रथ जहां-जहां से गुजर रहा है, वहां के लोग स्मारक निर्माण के लिये अपने क्षेत्र की मिट्टी तथा नदियों का जल देकर धन्य हो रहे हैं। सभी जगह विभिन्न समाज के लोगों द्वारा हर्षोल्लास के साथ समरसता यात्रा का भव्य स्वागत किया जा रहा है।

देवासः- नीमच से 25 जुलाई को प्रारंभ हुई रूट क्रमांक 1 की संत रविदास यात्रा ने रविवार को देवास के हाटपिपलिया में प्रवेश किया। यात्रा का देवास जिले में आज तीसरा दिन था। यात्रा सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल प्रस्तुत कर रही है। देवास जिले की हाटपिपलिया विधानसभा एवं बागली विधानसभा में पहुँचने पर यात्रा का समाज के सभी जाति, धर्म, वर्गों के लोगों ने मिलकर भव्य स्वागत किया। विधायक मनोज चौधरी ने समरसता यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का नगर वासियों द्वारा जगह-जगह पर स्वागत किया गया, महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विधायक मनोज चौधरी, विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने जनसंवाद में रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद यात्रा बागली विधानसभा पहुँची। जिनमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। नगर परिषद सतवास में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ।

इंदौरः- धार जिले के माण्डव से 25 जुलाई को प्रारंभ हुई रूट क्रमांक 2 की संत रविदास यात्रा ने रविवार को इंदौर के विभिन्न स्थानों पर सद्भावना संदेश दिया। यात्रा में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, विधायक महेन्द्र हार्डिया, यात्रा के प्रभारी सूरज केरो तथा दिनेश वर्मा, गौरव रणदिवे मौजूद रहे। जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय अन्य जन-प्रतिनिधि भी शामिल हुए। नागरिकों ने जगह-जगह पर ढोल-ताशों और पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह कलश यात्रा भी निकाली गई। महिलाओं ने यात्रा मार्ग पर कई जगह रंगोली भी बनाई। यात्रा विधानसभा क्षेत्र इंदौर-5 और सांवेर के विभिन्न क्षेत्रों पहुँची। इन क्षेत्रों में भी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। खुड़ैल बुजुर्ग में जनसंवाद के बाद यात्रा हरदा के लिए रवाना हुई।

शिवपुरीः- श्योपुर जिले से 25 जुलाई को प्रारंभ हुई रूट क्रमांक 3 की संत रविदास समरसता यात्रा ने रविवार को शिवपुरी के नगर परिषद खनियाधाना में प्रवेश किया। इस यात्रा के साथ हरिद्वार से आई साध्वी रंजना दीदी, पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद समरसता यात्रा आगामी स्थल के लिए रवाना हो गई।

जबलपुरः- बालाघाट से 25 जुलाई को प्रारंभ हुई रूट क्रमांक 4 की समरसता यात्रा ने 6 अगस्त को जबलपुर में समरसता का संदेश दिया। संत शिरोमणि रविदास के मंदिर निर्माण के लिये निकाली गई समरसता यात्रा रविवार को जबलपुर जिले के ग्राम खमदेही से प्रारंभ हुई। विधायक अजय विश्नोई, महामंलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरि महाराज, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार और परम पूज्य छीपेश्वर महाराज संत रविदास के चरण-पादुका का पूजन कर समरसता यात्रा को लेकर रवाना हुये। समरसता यात्रा ने ग्राम कनवास, धनेता, सुरैया, सकरा, तमोरिया, पौंड़ीराजघाट, कटंगी, कुसली, मुरई, भिलोदा और बोरिया का भ्रमण किया। समरसता यात्रा का गाँव-गाँव में श्रृद्धालुओं ने फूल-मालाओं, पुष्प वर्षा और जय-जयकार कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लोक गीत और लोक नृत्य की भक्तिमय प्रस्तुति दी गई। समरसता यात्रा का जनसंवाद कार्यक्रम सामुदायिक भवन पाटन मे सम्पन्न हुआ। विधायक अजय विश्नोई ने जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। समरसता यात्रा बेलखाडू, बघोड़ा सहित अन्य ग्रामों से होते हुये पनागर पहुँची। पनागर में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ।

छतरपुरः- सिंगरौली से 26 जुलाई को प्रारंभ हुई रूट क्रमांक 5 की समरसता यात्रा ने 6 अगस्त को छतरपुर पहुँचकर सद्भावना संदेश दिया। यात्रा नौगांव के विभिन्न वार्डों से होती हुई अलीपुरा पहुँची। जहाँ जनसंवाद कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधियों द्वारा संत रविदास के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद यात्रा उरदौरा के बाद निवाड़ी के लिये रवाना हुई।

Share:

Next Post

सोमवार का राशिफल

Mon Aug 7 , 2023
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.40, सूर्यास्त 06.52, ऋतु – वर्षा अधिमास श्रावण कृष्ण पक्ष षष्ठी, सोमवार, 07 अगस्त 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- […]