आचंलिक

इंजीनियर की मौजूदगी में खजूरिया के सरपंच भाजपा में शामिल हुए

आष्टा। ग्राम पंचायत खजूरिया कासम मे चल रहे समस्या निवारण कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर के समक्ष ग्राम पंचायत खजुरिया कासम सरपंच प्रेम सिंह मालवीय ने माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के विकास कार्य एवं भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए



इनके साथ श्री जगन्नाथ सिंह ठाकुर श्री तुलसी राम पाटीदार जी रामसिंह पाटीदार जी पूर्व सरपंच राम सिंह ठाकुर बाबूजी मनोहर सिंह ठाकुर राजू पांचाल उपसरपंच शंकर लाल पांचाल लक्ष्मी नारायण पाटीदार अशोक पाटीदार शंकर सोनी संतोष राठौर एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं भाजपा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री जीवन सिंह जी मंडलोई जनपद के उपाध्यक्ष श्री गजराज सिंह पटेल जनपद सदस्य वीरेंद्र सिंहपटना जनपद अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में सोनू गुणवान एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Share:

Next Post

रवि हो सकते हैं पदोन्नत, जिलाध्यक्ष के कई दावेदार

Tue Sep 13 , 2022
आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व मध्यप्रदेश में संगठन स्तर पर बड़े फेरबदल की संभावना बनी हुई है… सीहोर, संजीत धुर्वे आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व मध्यप्रदेश में संगठन स्तर पर बड़े फेरबदल की संभावना बनी हुई है। इस फेरबदल में सीहोर को भी जोड़कर देखा जा रहा है। वर्तमान में रवि मालवीय भाजपा जिलाध्यक्ष हैं […]