इन्दौर। कल मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) स्कूल शिक्षा विभाग के शीत लहर को देखते हुए सभी स्कूलों (Schools) के समय परिवर्तन को लेकर जारी आदेश के बावजूद आज कई स्कूल सुबह अपने समय पर ही संचालित हुए। कई स्कूल की बसें शहर के क्षेत्र में अपने तय समय पर ही स्कूली बच्चों को लेने के लिए पहुंची। अभिभावक भी नींद में उनींदे से बच्चों को लेकर बसों तक छोडऩे के लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी और निजी सभी स्कूलों के पहली से बारहवीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों को 10 बजे से शुरू करने के आदेश दिए थे। 20 जनवरी तक पहली पाली में संचालित होने वाले स्कूलों को 10 बजे स्कूल शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। कई स्कूलों ने तो इसका पालन किया, लेकिन अधिकतर स्कूलों ने अपने जारी शेड्यूल में पुराने समय पर ही स्कूल संचालित करने के मैसेज भेजे। कई इलाकों में सुबह साढ़े छह, तो कई जगह सुबह 7 बजे ही निजी स्कूल की बसें बच्चों को लेने के लिए पहुंची, जिसके चलते छोटे बच्चे भी ठंड में हर दिन के नियत समय पर ही स्कूल के लिए निकले।
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Aayodhya) में होने जा रहे रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरे देश में तेजी से चल रही हैं. पूरा देश 22 जनवरी को होने जा रही प्राण-प्रतिष्ठा के लिए काफी उत्साहित और खुश है. केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि देश के हर बड़े गांव में प्राण प्रतिष्ठा का […]
इंदौर। इंदौर (Indore) के महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Mayor Pushyamitra Bhargava) ने नगर निगम कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। दरअसल, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम कर्मचारियों को एक महीने का वेतन एडवांस में देने की घोषणा की है। भार्गव की इस घोषणा से निगम कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। भार्गव […]
उषा के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं भाजपाई, भोपाल तक करने गए थे विरोध इन्दौर। भाजपा के टिकट घोषित होने के बाद दो विधानसभाओं में विरोध का बवाल थम नहीं रहा है। कल दशहरा मिलन के बहाने महू में स्थानीय भाजपा नेताओं ने उषा ठाकुर को फिर से प्रत्याशी बनाने पर विरोध जताया […]
इंदौर। शहर में स्कूल-कॉलेज और मंदिरों में चोरी करने वाली एक गैंग के आठ आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने एक सप्ताह में एक दर्जन चोरियां कबूली हैं। ये पैदल चोरी करने निकलते थे और लौटते समय रिक्शा से घर पहुंचते थे। क्राइम ब्रांच ने कल बाणगंगा थाना क्षेत्र के एक गिरोह […]