उज्जैन। 29 नवंबर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंथपिपलई से उज्जैन नगर में प्रवेश करेगी और सामाजिक न्याय परिसर में उनकी सभा होगी। श्री गांधी के यात्रा मार्ग की सुरक्षा का जिम्मा संभालने के लिए 2 हजार पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा।
एसपी सत्येन्द्रकुमार शुक्ला ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा से पहले पंथ पिपलई से लेकर आगर रोड तक सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया जाएगा और यात्रा मार्ग पर रहने वाले लोगों के नाम-पते भी लिखे जा रहे हैं। कुल 2 हजार पुलिस जवानों का बल पूरे यात्रा मार्ग और सभा स्थल तक मौजूद रहेगा। पैदल यात्रा के दौरान भी किसी को वहाँॅ घुसने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने सुदामा नगर और आसपास के रहवासी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया हुआ है। 29 नवंबर को पूरे क्षेत्र में विशेष निगाह रखी जाएगी।
Share:
कल राहुल गाँधी की टीम के सदस्य गुंजल उज्जैन पहुँचे थे और आमसभा स्थल की व्यवस्थाएँ देखी अधिकारियों ने भी किया था दौरा उज्जैन। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले सांसद राहुल गांधी की उज्जैन में होने वाली आमसभा की तैयारियों का अंतिम निरीक्षण करने उनकी टीम सदस्य सचिन गुंजल ने गुरुवार को यात्रा मार्ग और […]
पुरानी बसों का जो हाल हुआ उससे कोई सबक नहीं सीखा निगम ने-ठेका प्रथा इन बसों को भी बर्बाद कर देगी उज्जैन। शहर में सौ नई सीएनजी बसें लाने की तैयारी की जा रही है। जबकि पूर्व में जो बसें लाई गई थीं, उनमें से एक भी अब नही बची और उनके इंजिन तथा कलपुर्जे […]
अधिकारियों ने दावा किया दुकानों पर जाकर करेंगे निरीक्षण उज्जैन। कंट्रोल दुकानों से उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सामग्री की जानकारी लेने के लिए अधिकारी और कर्मचारी निरीक्षण करेंगे और उपभोक्ताओं से जानकारी लेंगे। अभी स्थिति यह है कि तमाम प्रतिबंधों के बावजूद गेहूँ, चावल बाजार में बिकता है और कालाबारी होती है। कलेक्टर आशीष […]
पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा यह लोकार्पण कार्यक्रम काशी विश्वनाथ कारिडोर से भी विस्तृत होगा प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश को जोड़ेंगे आयोजन से उज्जैन। 752 करोड़ रुपए की लागत से दो चरणों में तैयार किए जा रहे महाकाल कारिडोर निर्माण कार्य के पहले चरण के कार्यों का लोकार्पण करने 11 अक्टूबर को […]