उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा

  • पत्रकार वार्ता में नगर अध्यक्ष जोशी ने युवा मोर्चा के पौधारोपण व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। इस दौरान प्रदेशभर में रचनात्मक एवं सेवा कार्यों के साथ प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कही। मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के बारे में जानकारी दी और कहा कि मोर्चा ने पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पार्टी का एक बड़ा अभियान हाथ में लिया है, जिसके अंतर्गत तीन चरणों में प्रदेशभर में 75 लाख व जिले मे प्रत्येक चरण में 45000 पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। इस अभियान की सफलता के लिए वार्ड स्तर पर मोर्चा ने समिति गठित की है।


इस कार्यक्रम को प्रभावी बनाने में पार्टी के हर कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके साथ ही अजजा मोर्चा 17 सितंबर से 26 नवंबर संविधान दिवस तक सेवा बस्तियों और अनुसूचित जाति के छात्रावासों में संपर्क अभियान चलायेगा। सभी मोर्चा प्रकोष्ठ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत बूस्टर डोज के लिए जनजागरण अभियान के साथ ही रचनात्मक और सेवा कार्या में जुटेंगे। 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि के कार्यक्रम होंगे, जिसके बाद कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में उद्बोधन होगा। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम होंगे। साथ ही प्रधानमंत्री जी की मंशानुसार खादी की बिक्री बढे, इसके लिए खादी वस्त्रों की खरीदी और प्रचार प्रसार करेंगे। पत्रकार वार्ता में महापौर मुकेश तटवाल, महामंत्री संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा, राकेश पंड्या, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमय आप्टे, मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी जयंत राव गरुड़, योगेश सांगते उपस्थित थे।

Share:

Next Post

नई सोनोग्राफी मशीनें आई लेकिन जाँच करे कौन

Thu Sep 8 , 2022
जिला अस्पताल प्रबंधन ने संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग से की है मांग-प्रस्ताव भेजा उज्जैन। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के लिए दो नई सोनोग्राफी मशीन स्वास्थ्य विभाग से मिली है। परंतु इनके संचालन के लिए अभी सोनोलॉजिस्ट नियुक्त नहीं हुए हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रस्ताव भेजकर स्वास्थ्य विभाग से इसकी मांग […]