img-fluid

रिश्तेदार की शर्मनाक करतूत, 16 वर्षीय नाबालिग को अश्लील फोटो-वीडियो के लिए किया ब्लैकमेल

June 09, 2026

इंदौर। इंदौर के गांधी नगर इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक 16 साल की नाबालिग लड़की को उसके ही दूर के रिश्तेदार द्वारा डरा-धमकाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। शातिर आरोपी नाबालिग पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजने का दबाव बना रहा था और ऐसा न करने पर उसे परिवार में बदनाम करने की धमकियां दे रहा था। डरी-सहमी पीड़िता ने जब हिम्मत दिखाकर अपने माता-पिता को आपबीती बताई, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।


  • डिजिटल दौर में मासूम बच्चियों को डरा-धमकाकर किस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है, इसका ताजा और खौफनाक उदाहरण गांधी नगर थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। यहाँ रहने वाली 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से एक शातिर ब्लैकमेलर के मंसूबों को नाकाम कर दिया। गांधी नगर पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ब्रजेश पिता जितेंद्र जाधव, निवासी: ग्राम पाल कांकड़िया के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

    Share:

  • 'The ultimate example of hypocrisy': India slams Pakistan at the UN, terms attacks in Afghanistan as 'genocide'

    Tue Jun 9 , 2026
    New Delhi: The situation in Afghanistan was discussed at the United Nations Security Council. During the discussion, India strongly criticized Pakistan. P. Harish, India’s Permanent Representative to the UN, launched a scathing attack on Pakistan, terming its cross-border strikes into Afghanistan as ‘genocide.’ The Indian representative accused Pakistan of violating international humanitarian laws. India stated […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved