img-fluid

Shanaya Kapoor साउथ फिल्म ‘वृषभ’ से करेंगी एक्टिंग डेब्यू

July 07, 2023

मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर का डेब्यू काफी समय से चर्चा में है। अब शनाया (Shanaya Kapoor) के साउथ डेब्यू को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शनाया एक पैन इंडिया फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगी।



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनाया कपूर मोहनलाल की फिल्म ‘वृषभ’ से अपना साउथ डेब्यू करेंगी। एकता कपूर निर्मित इस फिल्म के कलाकारों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब एक मीडिया रिपोर्ट में इस पैन इंडिया फिल्म में शनाया के रोल के बारे में जानकारी दी गई है। फिल्म का निर्देशन नंद किशोर करेंगे। फिल्म की कहानी पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित है। ‘वृषभ’ में शनाया कपूर का रोल काफी दमदार है। इस फिल्म में शनाया अहम भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा है।

मोहनलाल स्टारर ‘वृषभ’ की तुलना निर्देशक एसएस राजामौली की तेलुगु सुपरहिट ‘मगाधीरा’ से की जा रही है। यह फिल्म प्यार और बदले पर केंद्रित है। इसे मुख्य रूप से तेलुगु और मलयालम में शूट किया जाएगा। यह पूरे भारत में रिलीज होने वाली पहली दक्षिण भारतीय फिल्म होगी।

 

Share:

  • Hrithik Roshan ने लिया Saba Azad संग 7 फेरे लेने का फैसला! जल्द बजेगी शहनाई

    Fri Jul 7 , 2023
    मुंबई (Mumbai)। अभिनेता ऋतिक रोशन और सबा आजाद (Hrithik Roshan – Saba Azad) काफी दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह जोड़ी अक्सर इवेंट्स में एक साथ देखी जाती है। पिछले कुछ दिनों से ये खबर जोरों पर है कि ऋतिक और सबा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved