बड़ी खबर

लापता MH370 को लेकर चौकाने वाला दावा, एक्सपर्ट ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। मलेशियाई एयरलाइंस (Malaysian Airlines) का लापता विमान MH370 आज भी एक रहस्य बना हुआ है। मलेशियाई एयरलाइंस के लापता विमान को खोजने के लिए लगभग 106 मिलियन पाउंड की वैश्विक खोज (global search) शुरू की गई थी। हवा में उड़ता हुआ एक बोइंग विमान आखिर कहां हवा हो गया। बता दे की यह विमान मार्च 2014 में कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए रवाना होने के तुरंत बाद गायब हो गया था। MH370 को लेकर ब्रिटिश इंजीनियर का मानना ​​है कि उसने रेडियो वेव टेक्नलॉजी के इस्तेमाल से लापता MH370 विमान के पीछे के रहस्य को सुलझा लिया है। एयरोस्पेस एक्सपर्ट रिचर्ड गॉडफ्रे (Aerospace Expert Richard Godfrey) ने कहा कि पायलट के ‘अजीब’ व्यवहार से पता चलता है कि 239 लोगों के साथ विमान के गायब होने से पहले उसका पीछा किया जा रहा था।


बता दे की चार साल की खोज के पश्चात, बोइंग 777 का मलबा अभी तक नहीं मिला है। MH370 के साथ लापता यात्रियों के रिश्तेदारों के साथ-साथ रिचर्ड गॉडफ्रे भी यह दावा कर रहे थे कि विमान हादसे का शिकार नहीं हुई थी। गॉडफ्रे ने कहा कि MH370 पर्थ, ऑस्ट्रेलिया के पश्चिम में 1,933 किमी की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सेवेंथ ऑर्क (Seventh Arc) के रूप में जानी जाने वाली रेखा के समीप समुद्र के अंदर 4,000 मीटर की सतह पर स्थित है। एक्सपर्ट का मानना ​​है कि उन्होंने दुनिया भर में रेडियो फ्रीक्वेंसी में हुई गड़बड़ी को ट्रैक करके विमान के अंतिम रास्ते का पता लगा लिया है। समुद्र के ऊपर 360 डिग्री मोड़ सहित विमान के मार्ग में असामान्य पैटर्न पाए गए। गॉडफ्रे का सुझाव है कि यह एक सिद्धांत का समर्थन करता है कि पायलट जहारी अहमद शाह ने जानबूझकर विमान को बंद कर दिया।

उन्होंने कहा कि अब सभी ने मान लिया है कि विमान का सीधा रास्ता था, शायद ऑटोपायलट (Autopilot) पर भी। मेरा मानना ​​​​है कि पूरी उड़ान के लिए एक सक्रिय पायलट था। गॉडफ्रे का दावा है कि विमान ने उड़ान के तीन घंटे में एक असामान्य होल्डिंग पैटर्न में प्रवेश किया, जो लगभग 20 मिनट तक चला। इस पैटर्न को युद्धाभ्यास के दौरान पायलटों द्वारा विमान को एक निर्धारित हवाई क्षेत्र में रखते हुए देरी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर विमान के लैंडिंग (plane landing) से पहले, आगे की मंजूरी का इंतजार करने तक इसका इस्तेमाल किया जाता है। होल्डिंग पैटर्न का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वह (पायलट) मलेशियाई सरकार के साथ संवाद कर रहा हो, हो सकता है कि वह जांच कर रहा हो कि उसका पीछा किया जा रहा है या नहीं। हो सकता है कि उसे बस अपना मन बनाने के लिए समय चाहिए था, कि वह यहां से कहां जाएगा।

Share:

Next Post

होली एक धार्मिक अनुष्ठान एवं आमोद-प्रमोद का पर्व

Tue Feb 22 , 2022
-मनमोहन कुमार आर्य आर्यावर्त उत्सवों एवं पर्वों का देश है। पर्व का अपना महत्व होता है। होली भी दीपावली, दशहरा, श्रावणी आदि की ही तरह एक सामाजिक एवं धार्मिक पर्व है। यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा व उसके अगले दिन हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसे मनाने की प्रासंगिकता व महत्व अन्य पर्वों से […]