img-fluid

साउथ कोरिया की अनोखी सड़क, साल में केवल 2 बार खुलता है यह जादुई रास्ता

May 14, 2026

डेस्क: क्या आपने कभी सोचा है कि समंदर के बीचों-बीच पैदल चलकर आप एक आइलैंड से दूसरे आइलैंड तक जा सकते हैं? सुनने में यह किसी पौराणिक कथा जैसा लगे, पर साउथ कोरिया (South Korea) में यह हकीकत है. यहां प्रकृति साल में दो बार ऐसा करिश्मा दिखाती है कि समंदर खुद-ब-खुद दो हिस्सों में बंट जाता है.

साउथ कोरिया का ‘जिंदो आइलैंड’ (Jindo Island) इन दिनों अपनी इसी जादुई खूबी के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा में है. जानकारी के अनुसार, यहां साल में सिर्फ दो बार समुद्र का पानी अचानक पीछे हट जाता है, और करीब 2.8 किमी लंबा एक कच्चा रास्ता उभर आता है. यह रास्ता जिंदो आइलैंड को मोडो और सेओडो आइलैंड से जोड़ता है. इसे दुनिया ‘जिंदो सी पार्टिंग’ (Jindo Sea Parting) नाम से जानती है.


  • भले ही यह दिखने में चमत्कार जैसा लगे, लेकिन इसके पीछे की वजह ज्वार-भाटा (Tides) है. जब सूरज और चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल एक खास स्थिति में होता है, तो समुद्र का जलस्तर बहुत नीचे गिर जाता है. इस वजह से यह सड़क खुद-ब-खुद उभर आती है.

    लेकिन यह कुदरती सड़क केवल 40 से 60 मिनट के लिए ही खुलती है. यानी अगर आप एक घंटे के भीतर वापस नहीं लौटे या किसी सुरक्षित जगह नहीं पहुंचे, तो आप खुद को समंदर के बीच में उफनती लहरों के बीच पाएंगे, जो काफी भयावह साबित हो सकता है.

    जब यह रास्ता खुलता है, तो वहां का नजारा किसी मेले से कम नहीं होता है. इसे वहां ‘जिंदो मिरेकल फेस्ट’ के रूप में मनाया जाता है, और दुनिया भर से लोग इस जादुई सड़क को देखने के लिए यहां जमा होते हैं.

    Share:

  • महंगाई का नया गणित: अगर डीजल 5 रुपए महंगा हुआ तो माल ढुलाई 3% महंगी

    Thu May 14 , 2026
    नई दिल्ली: भारत में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर साफ दिखाई देने लगा है. ट्रांसपोर्ट कंपनियों और ट्रक ऑपरेटर्स का कहना है कि अगर डीजल के दाम बढ़ते हैं, तो उनका खर्च काफी बढ़ जाएगा और मुनाफा घट सकता है. इसका असर आने वाले समय में मालभाड़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved