भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सोयाबीन बिक पा रही ना कपास, किसान उदास

  • मंडियों में हड़ताल के कारण नहीं बिक पा रही किसान की उपज
  • ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे व्यापारी लगा रहे औने-पौने भाव

भोपाल। व्यापारियों और मंडी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मंडियां बंद होने से किसान पशोपेश में आ गए। खेतों से सोयाबीन की फसल कटने के बाद अब उपज बेचने को लेकर किसान चिंतित हैं। ऐसे में कुछ व्यापारी मौके का फायदा उठाकर किसानों की उपज औने-पौने दामों में खरीदने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। मौसम की मार से सोयाबीन की फसल प्रभावित होने के कारण किसान पहले ही मुश्किलों का सामना कर रहे थे। अब मंडियां बंद होने से किसान की परेशानियां और बढ़ गई हैं। खेतों में फसल कटाई का काम जारी है। मंडियां खुली रहने पर कुछ किसानों ने अपनी उपज बेच भी दी, लेकिन अब मंडी बंद होने से उन किसानों की चिंता बढ़ गई है जिनकी फसल कटकर तैयार है। ऐसे किसानों का कहना है कि आगामी फसल की बुआई के लिए रुपयों की आवश्यकता है। मंडियां खुली रहती तो उपज के अच्छे दाम मिल जाते। अब व्यापारी गांव में आकर उपज खरीद रहे हैं। मजबूर किसान कम भाव में भी सोयाबीन बेचने को मजबूर हो रहे हैं।

Share:

Next Post

आवक कम होने से बढ़े सब्जियों के दाम, बिगड़ा रसोईघर का बजट

Mon Sep 28 , 2020
भोपाल। सभी सब्जियां इन दिनों महंगी हैं। सब्जियों के राजा आलू के भी भाव बढ़े हुए हैं। इस बीच आलू के साथ मुफ्त में मिलने वाला हरा धनियां इतना भाव खा गया कि राजा के दरबार (बाजार) से गायब ही हो गया। सब्जियों में महंगाई की वजह ये बताई गई है कि इस बार औसत […]