img-fluid

Tokyo Paralympics: सुमित अंतिल ने तीन बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल

August 30, 2021

डेस्क: भाला फेंक स्पर्धा में सुमित अंतिल (Sumit Antil) ने एफ64 फाइनल इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है. उन्होंने 68.55 मीटर भाला फेंककर विश्व रिकॉर्ड भी कायम करने में सफलता पाई है. भाला फेंक स्पर्धा में सुमित अंतिल ने एफ64 फाइनल इवेंट में पहले ही प्रयास में 66.95 मीटर का भाला फेंककर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था.

वहीं, दूसरे प्रयास में सुमित ने 68.08 मीटर का भाला फेंका, इसके अलावा तीसरे प्रयास में उन्होंने 68.55 मीटर दूर भाला फेंककर अपने लिए गोल्ड मेडल पक्का कर लिया. वहीं, दूसरी भाला फेंक भारतीय खिलाड़ी संदीप चौधरी 62.20 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे.


  • ऑस्ट्रेलिया के मिशल ब्यूरियन ने 66.29 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीता, जबकि श्रीलंका के दुलन कोडिथुवाक्कू ने कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई. पहली बार पैरालंपिक खेलों में खेलते हुए सुमित ने जेवलिन थ्रो के F-64 इवेंट के अपने दूसरे प्रयास में 68.08 मीटर का थ्रो किया और विश्व रिकॉर्ड बना डाला.

    बता दें कि अबतक पैरालंपिक में सुमित के अलावा अवनि लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ी मेडल की बारिश कर रहे हैं. सड़क हादसे में अपना एक पैर गंवाने वाले सुमित ने पैरालंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास बना दिया है. सुमित हरियाणा से हैं, जब सुमित 7 साल थे तभी उनके पिता की बीमारी से मौत हुई थी.

    Share:

  • राज्यपाल श्री पटेल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये

    Mon Aug 30 , 2021
    उज्‍जैन। राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) ने सोमवार को उज्जैन प्रवास (Ujjain stay) के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुँचकर श्री महाकालेश्वर भगवान (Shri Mahakaleshwar Bhagwan) के दर्शन कर पूजन-अर्चन की और आरती में सम्मिलित हुए। पूजन-अभिषेक मंदिर के पुजारी पं. संजय शर्मा एवं पं. प्रमोद शर्मा द्वारा संपन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved