जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष बड़ी खबर

366 दिन बाद सूर्य का गोचर बुध की राशि में, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

नई दिल्‍ली (New Delhi)। सूर्य को ग्रहों (planets to sun)के राजा के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान में वृषभ राशि में सूर्य(Sun in Taurus) बैठे हुए हैं। जल्द ही सूर्य बुध (sun mercury)की मिथुन राशि(Gemini) में प्रवेश करने जा रहे हैं। अब लगभग 366 दिनों के बाद सूर्य मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। सूर्य देव 1 महीने तक एक ही राशि में विराजमान रहते हैं, जिससे सभी राशियों का चक्र पुरा करने में उन्हें 1 साल लगता है। सूर्य की शुभ स्थिति से जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर सूर्य किन राशियों का भाग्य चमकाने वाले हैं-

मिथुन राशि


मिथुन राशि वालों आपकी राशि में ग्रहों के राजा सूर्य की एंट्री फायदेमंद मानी जा रही है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। सूर्य के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

सिंह राशि

मिथुन राशि में सूर्य की एंट्री होने से सिंह राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आपके लिए सूर्य का मिथुन राशि में गोचर करना बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

दिल्‍ली में इस बार 2019 से भी कम हुई वोटिंग, गर्मी के कारण राजधानी वासियों का घटा उत्‍साह

Sun May 26 , 2024
नई दिल्‍ली (New Delhi) । सियासी आंच से तप रही दिल्ली (Delhi) की धरती पर शनिवार को मतदान (voting) के साथ चुनावी तूफान शांत हो गया। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग (election Commission) के साथ दलों ने भी पूरा जोर लगाया। बावजूद इसके, पॉश इलाकों में शामिल नई दिल्ली सीट पर वोटरों का […]