विदेश

दुनिया में सबसे ज्‍यादा सैलरी मिलती है स्विट्जरलैंड के लोगों को, जानिए भारत का नंबर

मुंबई (Mumbai)। बहुत से लोगों की इच्छा होती है कि वे विदेश में जाकर अच्छी सैलरी (Good salary abroad) वाली जॉब करें और पैसा कमाएं! ऐसे में बहुत से लोग हर साल विदेश का रुख करते हैं, लेकिन ऐसे में ये भी सवाल उठता है कि आखिर किस देश में सबसे ज्यादा सैलरी (salary) दी जाती है!  ऐसे ही 10 देशों के बारे में जाना जाएं, जहां कर्मचारियों को सबसे अधिक सैलरी दी जाती है।

बता दें कि नौकरी करने वाले अधिकतर लोगों को पहली तारीख से बहुत उम्मीदें होती हैं। और अगर सैलरी अच्छी हो तो क्या कहने। क्या आप जानते हैं कि दुनिया सबसे अधिक औसत मासिक वेतन किस देश में मिलता है? वह कौन सा देश है, जहां सबसे कम सैलरी मिलती है? भारत के लोगों की औसत मासिक सैलरी क्या है? इन सभी सवालों के जवाब आपको वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स द्वारा दिए गए आंकड़ों से मिल जाएंगे।
वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने कुल 104 देशों में कामगारों की औसत मासिक सैलरी का विश्लेषण किया है। इन आंकड़ों के मुताबिक 104 देशों में सबसे अधिक मासिक सैलरी स्विट्जरलैंड के लोगों को मिलती है। यहां औसत मासिक सैलरी 6096 डॉलर (498625 रुपये)। अगर इसे भारतीय रुपये में देखें तो यह करीब 5 रुपये होता है। दूसरे नंबर पर है लग्जमबर्ग। यहां औसत मासिक सैलरी है 5015 डॉलर यानी 410204.43 रुपये। तीसरे नंबर पर काबिज सिंगापुर में औसत मासिक सैलरी 4989 डॉलर यानी 408077.75 रुपये है। इनके बाद अमेरिका का नंबर आता है। टॉप-10 देशों में खाड़ी देशों के भी नाम हैं। कतर और यूएई में क्रमश: 3,982 डॉलर और 3,498 औसत मासिक सैलरी है।

इन आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान के मुकाबले भारत में लोगों को औसत मासिक सैलरी करीब चार गुनी अधिक है। सबसे निचले पायदान पर काबिज पाकिस्तान में औसत मासिक सैलरी 145 डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 11860.35 रुपये है। जबकि, भारत में यह 46868.82 रुपये है। इस लिस्ट में भारत 65 नंबर पर है।



देखें किस देश में कितनी है औसत मासिक सैलरी
1. स्विट्जरलैंड : $6,096
2. लक्जमबर्ग : $5,015
3. सिंगापुर : $4,989
4. यूएसए : $4,245
5. आइसलैंड: $4,007
6. कतर : $3,982
7. डेनमार्क : $3,538
8. यूएई : $3,498
9. नीदरलैंड : $3,494
10. ऑस्ट्रेलिया : $3,391
11. नॉर्वे : $3,289
12. जर्मनी : $3,054
15. कनाडा : $2,997
16. यूके : $2,924
18. फिनलैंड : $2,860
20. ऑस्ट्रिया : $2,724
21. स्वीडन : $2,721
23. फ्रांस : $2,542
25. जापान : $2,427
26. दक्षिण कोरिया : $2,243
28. सऊदी अरब : $2,002
29. स्पेन : $1,940
31. इटली: $1,728
38. दक्षिण अफ्रीका : $1,221
44. चीन : $1,069
48. ग्रीस : $914
56. मेक्सिको: $708
59. रूस: $645
65. भारत : $573
74. तुर्की : $486
82. ब्राज़ील : $418
83. अर्जेंटीना : $415
89. इंडोनेशिया : $339
93. कोलंबिया : $302
97. बांग्लादेश : $255
101. वेनेजुएला : $179
102. नाइजीरिया: $160
103. मिस्र : $145
104. पाकिस्तान : $145

स्रोत: वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स
वहीं आइसलैंड दुनिया के सबसे उत्तरी देशों में से एक है। देश में औसतन सालाना सैलरी 66 हजार डॉलर (लगभग 49 लाख रुपये) है। देश की आबादी भी सिर्फ 3.5 लाख ही है. ऐसे में यहां लोगों को ज्यादा भीड़भाड़ का सामना भी नहीं करना पड़ता है।

Share:

Next Post

टीएमसी की बैठक के दौरा गिरी आकाशीय बिजली, एक कार्यकर्ता की मौत, 43 लोग जख्मी

Mon May 1 , 2023
कोलकाता (Kolkata) । पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बांकुड़ा जिले (Bankura District) के इंडस इलाके (Indus area) में बिजली गिरने की घटना से टीएमसी कार्यकर्ता (tmc worker) की मौत (Death) हो गई। जबकि इस प्राकृतिक घटना में 43 अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि टीएमसी पदाधिकारी समेत पार्टी के […]