जबलपुर। कोतवाली थाना अतंर्गत फू टाताल में शुक्रवार की दोपहर एक घर के सामने खड़ी मोटर सायकल के कारण तनाव पूर्ण स्थिति निर्मित हुई। बाइक पार्क करने के कारण 2 पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। मारपीट की घटना के बाद एक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंच गए और उन्होंने वहां घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का आरोप था कि आरोपी पक्ष की ओर से हवाई फायर किया गया लेकिन पुलिस ने फायरिंग के आरोपों को सिरे से नकार दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकािरयों ने आक्रोशित लोगों को समझाईश देते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करने की जानकारी दी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक फू टाताल मस्जिद के पास वाहन पार्किंग के कारण विवाद की स्थिति निर्मित हुई।
गोली चलने की चर्चा सरगर्म
बताया जाता है कि मारपीट के दौरान हवाई फायर करने के आरोप भी लोगों ने लगाए। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार आरोपी पक्ष के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।
भुगतान न होने आईएमए और अस्पताल संघ ने दिया अल्टीमेटम जबलपुर। शहर में निजी अस्पतालों का तकरीबन 150 करोड़ रूपया आयुष्मान योजना के तहत बकाया है जिसका भुगतान लंबे समय से अस्पतालों को नहीं मिल पाया है। गरीब जनता के लिए वरदान साबित हुई आयुष्मान भारत योजना अब संकट में आ गई है। समय पर […]
अशफालउल्ला खां वार्ड में मोतीनाला पुल का मामला, बमुश्किल निकाला गया ई-रिक्शा जबलपुर। शहीद अश्फाकउल्ला खां वार्ड स्थित मोतीनाला में बीती रात एक बेकाबू ई-रिक्शा नाले में समा गया। रिक्शे में बैठी दो महिलाएं और बच्चे को काफी चोटें आईं। राहगीरों और आसपास के लोगों की मदद से बमुश्किल ई-रिक्शा निकाला गया। जानकारी के मुताबिक […]
कहा कांग्रेस पार्टी यूं ही कमजोर नहीं हुई है, जो मजबूत साथी गली में हमारा झंडा उठाता था उसका हाथ हमसे छूट गया जबलपुर। कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल ने एक कार्यक्रम में अपने ही पार्टी और नेताओं को आईना दिखा दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो गया। […]
लगातार मामले सामने आने के बाद भी कार्यवाही करने से पीछे हट रहे जिम्मेदार अधिकारी मैहर/ जबलपुर। हमेशा विवादित सुर्खियों में बने रहने वाला केजेएस सीमेंट चाहे वह श्रमिकों के हाक मारने की बात हो या किसानों के शोषण करने का मामला हो शहर में प्रदूषण और अपने हिटलर साहिर रवैया के अंदाज में श्रमिकों […]