उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

Pakistan जिंदाबाद के नारे लगाने वाले राष्ट्रद्रोहियों की गिरफ्तारी 10 तक पहुँची

  • आरोपियों की संख्या 25 तक जा सकती है-सबकुछ सामान्य चल रहा था और जब नारे लगे शहर काजी अंदर ही थे-पुलिस से शहर काजी ने कहा मैं नारे लगाने वालों को नहीं जानता-मुख्यमंत्री ने पूरी रिपोर्ट ली

उज्जैन। परसो रात मोहर्रम के ताजियों पर इक_ा हुए लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इसके बाद मामला मुख्यमंत्री तक पहुँचा है और अभी 10 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह संख्या 25 तक जा सकती है। इस बीच बड़ी खबर यह सामने आई है कि परसों रात दर्शन सामान्य चल रहे थे और इस बीच शहर काजी वहाँ पहुँचे और वे अंदर चले गए तथा बाहर नारेबाजी शुरु हुई। ऐसे में पुलिस ने शहर काजी से भी चर्चा की तो उन्होंने बताया कि मैं नारेबाजी करने वालों को नहीं जानता..यह भी पता लगाया जा रहा है कि जो गिरफ्तार हुए हैं उनका किसी प्रतिबंधित संगठन से संपर्क तो नहीं है।
गुरुवार की रात बड़े साहब और छोटे ताजिये पर लोग दर्शन कर रहे थे तथा गीता कॉलोनी पर शाम 6 बजे से यह सिलसिला शुरु हो गया था तथा रात में भीड़ बढ़ गई और करीब 700 लोग इक_ा हो गए और नारे लगने लगे। हालांकि पुलिस थी और मोबाइल कैमरे भी चल रहे थे लेकिन फिर भी बेखौफ होकर नारे लगाने वालों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए। यह पता नहीं चला है कि किसके उकसाने पर यह नारेबाजी हुई या फिर एक पूर्व नियोजित योजना के तहत शहर का माहौल खराब करने के लिए नारे लगाए गए हैं। उज्जैन जैसे शहर में हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल रही है लेकिन परसो हुई नारेबाजी के बाद पूरा मामला मीडिया के माध्यम से देशभर में उठ गया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आईजी योगेश देशमुख से भी इस संबंध में चर्चा की है। पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्रकुमार शुक्ला ने अग्निबाण ने पूछा कि शहर काजी से पुलिस द्वारा कोई चर्चा की गई है तो उन्होंने कहा कि उनके पूछने पर शहरकाजी ने यह बयान दिया कि मैं नारे लगाने वालों को नहीं जानता हूं। गिरफ्तार अधिकांश लोग जान्सापुरा के बताए गए हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि जिन लोगों ने नारे लगाए तथा कैमरे फुटेज में इनकी पहचान हुई वह किसी प्रतिबंधित संगठन से तो नहीं जुड़े हैं। पूर्व में भी उज्जैन सिमी का गढ़ रहा है। अभी गिरफ्तारियाँ जारी है तथा यह संख्या बढ़ सकती है। अभी आरोपियों पर 124 ए-बी, 153, 188 में मामला दर्ज हुआ है और राष्ट्रद्रोह की धारा 124 ए-बी में आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

क्या व्हाट्सएप पर भी मैसेज चले थे, पुलिस की तलाश जारी
गुरुवार रात बड़े ताजिये के समीप करीब 500 से अधिक लोगों की भीड़ जमा हो गई थी तथा एसे लग रहा था कि उन्हें बुलाया गया है। सूचना मिलने के बाद लोग इक_ा हुए। प्रशासन द्वारा 144 धारा लगाई गई है। जिस प्रकार महाकाल की सवारी पर लोगों का प्रतिबंध है। वैसे ही मोहर्रम के जुलूस पर भी प्रतिबंध था। पुलिस द्वारा जाँच की जा रही है कि प्रशासन की रोक के बावजूद इतने लोग कैसे इक_ा हो गए। शंका है कि सोशल मीडिया पर या व्हाट्सएप गु्रप पर यह मैसेज चला हो लेकिन पुलिस अधीक्षक का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

एसपी ने कहा किसी संगठन से जुड़े होने की जाँच जारी
पुलिस अधीक्षक ने अग्रिबाण को आज सुबह बताया कि अभी तक 10 गिरफ्तारी हो चुकी है और संख्या बढ़ सकती है। आपने कहा कि किसी आतंकवादी या प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा होने की बात नहीं सामने आई है लेकिन इसकी जाँच चल रही है।

गीता कॉलोनी क्षेत्र में पूर्व में भी हो चुका है सांप्रदायिक तनाव
गीता कॉलोनी, खजूरवाली मस्जिद में अक्सर त्यौहारों पर सांप्रदायिक तनाव होता है तथा कुछ वर्ष पहले गणेश उत्सव के दौरान भी हिन्दू-मुस्लिम संगठन आमने-सामने हो गए थे लेकिन पाकिस्तान के नारे लगेंगे ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। जिसने भी यह नारे लगाए हैं वे मात्र कुछ लोग हैं लेकिन इससे पूरे एक वर्ग को लेकर बयानबाजी शुरु हो गई है। इस संबंध में मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लेागों को और हिन्दू समाज के लोगों को आगे आकर पूरी स्थिति साफ करनी चाहिए। यह अभी पता नहीं लग रहा है कि नारे एकाएक लगे या पहले से तय था।

Share:

Next Post

नीरज चोपड़ा के नाम पर होगा आर्मी स्‍टेडियम , नामकरण समारोह का हिस्सा होंगे राजनाथ सिंह!

Sat Aug 21 , 2021
नई दिल्ली। टोक्‍यो (Tokyo) में भारत (India) को एथलेटिक्‍स (Atheletics) में 2021 का पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल दिला कर इतिहास रचने वाले भाला फेक के खिलाडी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के नाम पर होगा आर्मी स्टेडियम का नाम। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार पुणे छावनी स्थित आर्मी स्‍पोर्ट्स इंस्‍टीट्यूट (army sports institute) के एथलेटिक्‍स स्‍टेडियम […]