भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी दुर्घटना के संबंध में निवास पर उच्चस्तरीय बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि दोषियों को किसी भी स्थिति में छोड़ा नहीं जाए, जो गलती करेगा वह दंड पाएगा। चौहान ने कहा कि सड़क की मरम्मत तथा क्रेन की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से की जाए। वैकल्पिक मार्ग विकसित करने के लिए जल्द से जल्द कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन आरंभ किया जाए। संपूर्ण प्रदेश में बसों की फिटनेस और ओवरलोडिंग के संबंध में अभियान आरंभ हो। संपूर्ण प्रदेश में घाटों, दुर्गम मार्गों, खराब सड़कों का सर्वे करें तथा आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक उपाय हो। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी अपर मुख्य सचिव जल संसाधन तथा परिवहन एस.एन. मिश्रा, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मंडलोई उपस्थित थे।
Share:Related Articles
देश का सबसे डेंजर जोन बना एबी रोड पर गणपति घाट
राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने हाइवे पर हो रहे हादसों का मुद्दा उठाया 978 दुर्घटनाएं, 1267 लोगों और 626 मासूमों की मौत भोपाल। मुंबई-आगरा नेशनल हाइवे यानि एबी रोड पर गणपति घाट हादसों का पर्याय बन चुका है। फोरलेन निर्माण के बाद सेे लगातार सड़क हादसों में सैकड़ों लोग काल के आगोश में समां […]
अब ग्वालियर-चंबल अंचल पर फोकस करेगी कांग्रेस
चुनाव की राजनीतिक जमीन तैयार करने पांच को दौरा करेंगे कमलनाथ भोपाल। विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु हो गई है। प्रदेश के राजनीतिक के शक्ति केंद्र ग्वालियर-चंबल अंचल की 35 विधानसभा सीटों पर सभी की नजर है। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ चुनाव के लिए राजनीतिक जमीन तैयार करने के लिये संत […]
नौकरानी को कुत्ते ने काटा मालकिन पर केस दर्ज
भोपाल। हबीबगंज थाना इलाके में स्थित शिवाजी नगर में एक महिला के यहां काम करने वाली घरेलू नौकरानी को महिला के कुत्ते ने कल सुबह काट लिया। पहले दोनों में समझौता होने की बात आ रही थी, लेकिन दोपहर में महिला ने मामला दर्ज करा दिया। हबीबगंज पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय लक्ष्मी पति कन्हैयालाल […]