विदेश

उत्तरी गोलार्ध में सबसे तेज तप रही पृथ्वी, दो माह में भीषण गर्मी ने तोड़े पुराने सभी रिकॉर्ड

जिनेवा (Geneva)। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) (World Meteorological Organization -WMO) ने कहा, पृथ्वी उत्तरी गोलार्ध (Earth’s northern hemisphere) में अब तक की सबसे भीषण गर्मी (Worst summer) से तप रही है। अगस्त में रिकॉर्ड गर्मी व तापमान दर्ज हुआ है। उधर, यूरोपीय जलवायु सेवा कोपरनिकस (European Climate Service Copernicus) ने घोषणा की कि पिछले दो माह सबसे गर्म (scorching heat) रिकॉर्ड किए गए हैं। अगस्त औसत से करीब 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक गर्म रहा।

डब्ल्यूएमओ-कोपरनिकस ने कहा, इस साल जुलाई में भी गर्मी के सभी रिकॉर्ड टूटे हैं। जुलाई में विश्व का औसत तापमान 16.95 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो 2019 में सर्वाधिक औसत तापमान से एक तिहाई डिग्री अधिक है। वैश्विक तापमान का रिकॉर्ड एक डिग्री के 100वें या 10वें अंतर से टूटता है, अतः यह अंतर असामान्य है। कोपरनिकस की निदेशक कार्लो बूनटेम्पो व उपनिदेशक समांथा बर्गेस ने इसे तापमान गंभीर नतीजों वाला बताया है। अमेरिका के दक्षिण पश्चिम और मेक्सिको में प्राणघातक गर्म हवाएं चल रही हैं। वैज्ञानिकों ने इसके लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया है।


ब्राजील में तूफान से 27 की मौत
दक्षिणी ब्राजील में भीषण तूफान से 27 लोगों की मौत हो गई। बारिश के कारण कई शहरों में बाढ़ आ गई। रियो ग्रांडे डो सुल में तूफान से सर्वाधिक मौतें हुईं। यहां दो दिन में 1,650 लोग बेघर हुए। देश में 60 शहर तूफान से प्रभावित हैं। मुकुम में एक मकान में रह रहे 15 लोगों की मौत हो गई।

ग्रीस, तुर्किये व बुल्गारिया में भीषण तूफान-बाढ़
ग्रीक, तुर्किये और बुल्गारिया में भीषण बारिश से मृतक संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इस्तांबुल में कई घर, दफ्तर जलमग्न हो गए। बुल्गारिया में अचानक आई बाढ़ घरों को बहा ले गई। कोपरनिकस ने कहा, जुलाई 2023 का औसत तापमान 1991 से लेकर 2020 तक के औसत तापमान से 0.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। दुनिया के समुद्रों का तापमान गत 30 वर्ष के मुकाबले आधा डिग्री अधिक दर्ज किया गया और उत्तरी अटलांटिक महासागर का औसत तापमान से 1.05 डिग्री अधिक गर्म रहा। अंटार्कटिक सागर में इस वर्ष औसत से 15% कम समुद्री बर्फ जमी।

Share:

Next Post

Britain: 100 सांसदों ने PM सुनक को सौंपा पत्र, भारतीय जेल में बंद स्कॉटिश सिख को रिहाई की मांग

Thu Sep 7 , 2023
लंदन (London)। जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में शामिल होने के लिए ब्रिटेन (Britain) के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Prime Minister Rishi Sunak) भारत (India) आ रहे हैं। इससे पहले करीब 100 क्रॉस पार्टी ब्रिटिश सांसदों (100 cross party British MPs) के एक समूह ने पीएम सुनक को हस्ताक्षर किए गए पत्र सौंपे हैं। पत्र में […]