इंदौर न्यूज़ (Indore News)

राम मंदिर की नींव में स्वामित्व का सबूत गाड़ेंगे… दो दिनी दीपावली


अयोध्या। 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर निर्माण शिलान्यास की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूरी अयोध्या में दीपावली जैसा जश्न मनाया जाएगा। इस बार राम मंदिर की नींव के लगभग 200 फीट नीचे स्वामित्व के सबूत के तौर पर ताम्रपत्र पर लिखा टाइम कैप्सूल गाड़ा जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा, ताकि भविष्य में अयोध्या में राम जन्मभूमि को लेकर कोई विवाद खड़ा न हो सके। नींव में राम जन्मभूमि संबंधित सभी सबूतों को भी सुरक्षित रखा जाएगा। उधर 5 अगस्त को अयोध्या के सभी मंदिर खोल दिए जाएंगे। 4 अगस्त से ही यहां दीपावली जैसा उत्सव मनाया जाएगा और 5 अगस्त को पूरे अयोध्या में दीपावली मनाई जाएगी।

Share:

Next Post

आपसी सम्पर्क से 50 फीसदी बने कोरोना मरीज

Mon Jul 27 , 2020
साढ़े 500 से ज्यादा ड्यूटी करते हुए संक्रमित… सर्वाधिक 366 स्वास्थ्यकर्मी व डॉक्टर इंदौर। कोरोना मरीजों की कुल संख्या 6985 हो गई है, जो आज रात जारी बुलेटिन में 7 हजार का आंकड़ा पार कर लेगी। बीते 24 घंटे में 140 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं अभी तक जो मरीज सामने आए हैं उनमें […]