भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी का कुख्यात किन्नर डॉन धरा गया

  • हत्या के प्रयास, फायरिंग, चाकूबाजी,अड़ीबाजी जैसे डेढ़ दर्जन से अधिक प्रकरण हैं दर्ज
  • बैरागढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज सुबह दबोचा
  • क्राइम ब्रांच सहित भोपाल पुलिस की आधा दर्जन टीमें जुटी थीं आरोपी की तलाश में

भोपाल। राजधानी के किन्नरों के लिए खौफ का दूसरा नाम मानी जाने वाली डॉन कॉजल उर्फ बम्बईया को आखिरकार बैरागढ़ पुलिस ने दबोच ही लिया। इसकी गिरफ्तारी पर डीसीपी जोन-4 की ओर से तीन हजार रुपए का ईनाम घोषित था। पिछले दिनों इसने दो साथियों के साथ मिलकर बैरागढ़ और निशातपुरा में किन्नरों पर अड़ीबाजी की थी। रकम नहीं मिलने पर उनके बाल काट दिए थे। बता देंं कि काजल पूर्व में छोला मंदिर इलाके में रहने वाले युवक का प्रायवेट पार्ट भी काट चुकी है। इसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, फायरिंग, चाकूबाजी और अड़ीबाजी करने जैसे डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीन दिन पहले शहर के तमाम किन्नर टोलियों के प्रमुखों ने भोपाल पुलिस के कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर दिया था। जिसके बाद क्राइम ब्रांच सहित मंगलवारा-तलैया की आधा दर्जन टीमें कॉजल की तलाश में जुटी थीं। हालांकि सफलता बैरागढ़ पुलिस के हाथ लगी।
जानकारी के अनुसार काजल उर्फ बम्बईया स्टेशन इलाके में रहती है। वह ट्रेनों में मांगने का काम करती थी। इसी बीच उसने जेब कतरों का गिरोह चलाना शुरु कर दिया। भोपाल में असली किन्नर और नकली किन्नर का मुद्दा उठाते हुए काजल ने एकाएक कई किन्नरों पर जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद में वह सुर्खियों में आया था। इसी के साथ में उसने छोला मंदिर में किन्नर के साथ रहने वाले एक युवक का प्रायवेट पार्ट काट दिया था। इसके बाद में उसने गिरोह तैयार किया जिसमें शार्प शूटरों को भी रखा गया और कई स्थानों पर किन्नरों पर फायरिंग कराई। इस सब के पीछे एक ही मकसद है, भोपाल व आस पास के शहरों में सक्रीय किन्नरों की कमाई से काजल को हिस्सा चाहिये होता है। जो ऐसा नहीं करता, उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने के बाद में उसके बाल काट दिए जाते हैं। हाल ही में कॉजल ने साथी फराज शूटर व कायनात मिर्जा के साथ बैरागढ़ व निशातपुरा में किन्नरों पर अड़ीबाजी कर मारपीट की थी। निशातपुरा में एक किन्नर के बाल काटे थे। जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी न होने को लेकर भोपाल की किन्नर समाज में रोश था। जिसके बाद में कमिश्नर कार्यालय का घेवराव कर नारेबाजी की गई थी। इस दौरान किन्नर मंगलवारा पुलिस से खासे नाराज नजर अ रहे थे। उन्होंने मंगलवारा पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए थे। तब कॉजल की गिरफ्तारी के लिए आधा दर्जन पुलिस टीमों को लगाया गया था। बैरागढ़ पुलिस ने आज सुबह काजल को बाम्बे भागने की फिराक में स्टेशन पर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक कैंची बरामद की गई है। कार्रवाई को मुखबिर की सूचना पर अंजाम दिया गया है।


हाल में किया गया था बाउंड ओवर
काजल को मंगलवारा पुलिस ने हाल ही में बाउंड ओवर किया था। इसके बाद भी उसने दो अपराधों को अंजाम दिया। अब पुलिस उसके खिलाफ जिला बदर कार्रवाई कराने की तैयारी कर रही है। वहीं उसके साथी फराज शूटर को बैरागढ़ पुलिस 15 दिन पहले जेल भेज चुकी है। अब उसकी साथी कायनात मिर्जा की तलाश की जा रही है।

Share:

Next Post

शहर में आगजनी से सुरक्षा हेतु 24 घंटे मुस्तैद रहेगा अग्निशमन अमला

Fri Oct 21 , 2022
दीपावली पर शहर के चिन्हित 12 स्थानों पर नगर निगम करेगाा तैनात भोपाल। सुरक्षित दीपावली के लिए शहर के चिन्हित 12 स्थानों पर 24 घंटे के लिए फायर फाइटर्स तैनात रहेंगे। इस दौरान पूरा फायर अमला मैदान पर तैनात रहकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करेगा। दरअसल दीपावली के दिन बड़े पैमाने पर पटाखों […]