इंदौर न्यूज़ (Indore News)

दस-दस रुपए में मौत का सामान बनाकर देता था लेथ वाला

  • कारतूस के खोल बनाने वाला भी पकड़ाया…चार साल में 15 हजार हजार कारतूस दे दिए लेथ वाले ने

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने गुजरात से सिकलीगरों को कारतूस के लिए खोल बनाकर देने वाले लेथ मशीन संचालक को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि वह चार साल से ऑर्डर पर खोल बनाकर दे रहा था और अब तक 15 हजार खोल दे चुका है। उसके पास से भी पुलिस को दो सौ खोल मिले हैं।

क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले सिकलीगर बिल्लौरसिंह और उसके बेटे गुरुदास को गिरफ्तार कर 25 पिस्टल और 500 कारतूस जब्त किए थे। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वे खुद 32 बोर का कारतूस बनाते हैं। इसके लिए खोल वडोदरा के लेथ मशीन संचालक विनोद शर्मा से बनवाते हैं। इस पर टीम वहां गई और उसे भी गिरफ्तार कर ले आई। उसके पास से भी दो सौ खोल मिले हैं। उसने बताया कि वह दस रुपए नग में खोल बनाकर देता था।


चाबी बनाने आया था सरदार
विनोद ने पुलिस को बताया कि ये दोनों सरदार ताला-चाबी बनाने आए थे, तब उनसे पहचान हुई थी। उन्होंने कहा कि उनको ताले में लगाने के लिए इस प्रकार का खोल चाहिए होता है, ऑर्डर पर बनाकर दो। उसे नहीं पता था कि वे इससे कारतूस बनाते हैं। वह तो मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। कुछ साल पहले गुजरात में लेथ मशीन का काम सीखा और फिर खुद की मशीन खरीदी। वह चार साल से उनको खोल बनाकर दे रहा था। उसने दोनों को 15 हजार खोल बनाकर दिए हैं। पिता-पुत्र माचिस की तीली और सुतली बम का बारूद भरकर कारतूस तैयार करते थे। ये केवल 32 बोर के ही कारतूस बनाते थे।

Share:

Next Post

बहुमंजिला इमारतों के साथ कालोनियों की अनुमति का जिम्मा पहली बार महिला अधिकारी को सौंपा, अग्निशमन प्राधिकारी भी बनाया

Fri Oct 14 , 2022
इंदौर। नगर निगम (Nagar Nigam) के जनकार्य विभाग में आयुक्त प्रतिभा पाल (Pratibha pal) द्वारा सख्ती की जा रही है, जिसके चलते वर्षों से जमे घाघ भवन अधिकारियों को हटाया गया और महिला अधिकारियों की नियुक्ति की गई। अभी अपर आयुक्त संदीप सोनी के तबादले के कारण खाली हुई जगह पर भी महिला अधिकारी श्रीमती […]