आचंलिक

नपाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को दी 42 लाख की सौगात

  • तीन निर्माण कार्यों का किया एक साथ भूमिपूजन

सीहोर। शनिवार को वार्ड क्रमांक दो और वार्ड क्रमांक नौ में करीब 42 लाख की लागत से होने वाले तीन विकास कार्यों का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक सुदेश राय, स्थानीय पार्षदों के अलावा क्षेत्रवासी शामिल थे। जिन्होंने नपाध्यक्ष श्री राठौर की विकास की सौगात का आभार व्यक्त किया।

जारी रहेगा विकास कार्य
शहर को सुंदर और विकसित करने के संकल्प के साथ नगर पालिका परिषद के द्वारा शहर में अरबों रुपए के विकास कार्य होना है, इस मकसद को पूरा करने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा शनिवार को शहर के वार्ड क्रमांक दो में सीसी नाली के निर्माण के अलावा ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा वार्ड क्रमांक नौ में भी नपाध्यक्ष श्री राठौर ने दीपक देवगढ़़े के घर के पास चाणक्यपुरी पर रोड निर्माण का भूमिपूजन किया।


पार्षद मौजूद रहे
जानकारी के अनुसार वार्ड दो में होने वाले नाली निर्माण की लागत करीब 25 लाख, पेपर ब्लाक की लागत करीब 12 लाख और वार्ड नौ में रोड निर्माण की लागत साढ़े पांच लाख के आसपास है। भूमि पूजन के दौरान वार्ड नंबर दो के पार्षद विपिन शास्ता और वार्ड नौ के पार्षद सीताराम यादव आदि पार्षद और क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Share:

Next Post

वंदे भारत को देखने प्लेटफार्म पर 3 घंटे लगा रहा लोगों का हुजूम

Sun Apr 2 , 2023
ट्रेन विदिशा रेलवे स्टेशन पर रुकी विदिशा। आज भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रदेश की पहली और देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया , कमलापति रेलवे स्टेशन से चलने के बाद यह ट्रेन विदिशा रेलवे स्टेशन पर रुकी। जहां वंदे भारत ट्रेन के स्वागत […]