इंदौर न्यूज़ (Indore News)

पश्चिमी शहर में भी लुढक़ा पारा, पहली बार 14.4 डिग्री पर आया

पूर्वी शहर में लगातार दूसरे दिन रात का तापमान 12 डिग्री पर
इन्दौर।  शहर में ठंड (cold) का असर (bearing) लगातार बढ़ता जा रहा है। कल रात पश्चिमी शहर (western city) में भी पारा लुढक़कर 14.4 डिग्री पर आ पहुंचा, वहीं पूर्वी शहर (eastern city) में लगातार दूसरे दिन रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। विमानतल (airport) स्थित मौसम केंद्र (meteorological station) पर कल दिन का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रहा, वहीं रात का न्यूनतम तापमान पहली बार 14.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। शहर के पूर्वी हिस्से में कृषि महाविद्यालय (agricultural college) स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना केंद्र पर दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और रात का 12 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण ठंड (cold) का असर बढ़ता जा रहा है।


पिछले 10 सालों में 2013 रहा सबसे ठंडा
पिछले 10 सालों का रिकार्ड देखें तो पिछले 10 सालों में 16 नवम्बर 2013 को न्यूनतम तापमान सबसे निचले स्तर यानी 10.4 डिग्री पर पहुंचा था तो इससे ज्यादा 2019 मे 14.2 डिग्री था।


84 साल पहले नवंबर में 5.6 डिग्री पर पहुंच गया था पारा
मौसम विभाग (meteorological department) के मुताबिक ठंड (cold) का असर नवंबर (november) में और बढ़ेगा। इंदौर में नवंबर माह में सबसे कम न्यूनतम तापमान अब से 84 साल पहले वर्ष 1938 में 25 नवंबर की रात दर्ज किया गया था, तब पारा 5.6 डिग्री पर पहुंच गया था, वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 1925 में 35 डिग्री के रुप में दर्ज किया गया था। नवंबर में सर्वाधिक बारिश 1946 में 8.55 इंच हुई थी, वहीं एक दिन में सर्वाधिक बारिश 10 नवंबर 1969 को 3.25 इंच के रूप में दर्ज है।


एक नजर पिछले 10 सालों में नवंबर के तापमान पर
वर्ष तापमान
2012 11.4
2013 10.4
2014 13.4
2015 13.8
2016 12
2017 11
2018 12.7
2019 14.2
2020 11.7
2021 13.5
(मौसम विभाग के मुताबिक)

Share:

Next Post

Apple की फैक्टरी से दीवार फांदकर भाग रहे कर्मचारी, वीडियो हुआ वायरल

Tue Nov 1 , 2022
नई दिल्ली। चीन में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं जिसके बाद कई शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है लोग दीवार फांदकर भाग रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दीवार फांदकर भागने वाले कर्मचारी एपल की […]