देश मध्‍यप्रदेश

दुल्हन के रिश्तेदारों को सोने को नहीं मिली जगह, विवाद इतना बढ़ा कि विदाई से ही कर दिया इनकार  

शिवपुरी। शिवपुरी की जवाहर कॉलोनी में एक विवाह समारोह में जमकर हंगामा हो गया। वधु पक्ष का कहना था कि लड़के वालों ने बुला तो लिया, लेकिन न स्वागत किया और न ही कोई इंतजाम किए। इस बात को लेकर स्वागत से फेरों तक बीच-बीच में विवाद चलता रहा। रात में सोने के लिए जगह नहीं मिली तो विवाद और बढ़ गया और बात शादी तोड़ने पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी तो मामला सुलझा। वधु की विदाई भी थाने से ही हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर कॉलोनी आईटीआई के पीछे रहने वाले जोशी परिवार के संजय जोशी का विवाह ललितपुर की रहने वाली युवती से हुआ था। विवाह से पहले वर पक्ष ने वधु पक्ष को शिवपुरी आने का निमंत्रण दिया। तय हुआ कि वधु पक्ष 100 से 150 लोग साथ में लाएगा। विवाह के दौरान ललितपुर के वधु पक्ष की ओर से 200 लोग शिवपुरी आ गए। इससे अव्यवस्थाएं बढ़ी और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।


दुल्हन को तैयार होने को कमरा नहीं मिला
वधु पक्ष का कहना है कि वर पक्ष ने इंतजाम अच्छे से नहीं किए। भोजन के दौरान भी अव्यवस्था थी। रात में स्टेज कार्यक्रम से पहले दुल्हन को तैयार करने के लिए कमरा तक नहीं मिला। इस पर दुल्हन के भाई को गुस्सा आ गया और उसने हंगामा कर दिया। वधु पक्ष से ही कुछ बुजुर्गों ने समझाइश देकर खुशी-खुशी बिटिया का कन्यादान करने की सलाह दी। रात में फेरे होने के बाद नया विवाद हो गया। वधु पक्ष के लोगों को सोने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिली। ओढ़ने-बिछाने के लिए बिस्तर तक कम पड़ गया। हंगामा इतना हुआ कि रात में ही वर और वधु पक्ष थाने पहुंच गए।

पुलिस की चेतावनी के बाद सुलझा मामला 
शिवपुरी देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। बुजुर्गों को समझाया कि जब सारी रस्में पूरी हो गई हैं और बहू की विदाई करनी है तो उत्पात क्यों कर रहे हो। काफी देर तक पुलिस के समझाने पर भी दोनों पक्ष नहीं माने तो दोनों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज करने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्ष राजीनामा करने को तैयार हुए। विदाई के बाद वधु पक्ष ललितपुर रवाना हो गया।

Share:

Next Post

Jio को लगा बड़ा झटका! एक महीने में छोड़ा दो करोड़ लोगों ने साथ; जानिए Airtel-Vi के हाल

Tue Nov 23 , 2021
नई दिल्ली. रिलांयस जियो (Reliance Jio) को सितंबर में तगड़ा झटका लगा है. सितंबर महीने में करोड़ों लोगों ने जियो (Jio) का साथ छोड़ दिया है. सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेरिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने ताजा आकड़े जारी किए हैं, जहां इस चीज का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारती एयरटेल (Airtel) ने सितंबर […]