उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

अगले वर्ष गर्मी में नहीं होगी परेशानी… इस वर्ष 18 फीट ऊपर आया जिले के भूजल स्तर

  • बारिश के पहले अप्रैल माह तक 32 फीट नीचे पहँुच गया था

उज्जैन। गत वर्ष जिले में औसत से भी कम बारिश हुई थी। इसके चलते उज्जैन शहर सहित पूरे जिले का भूमिगत जलस्तर 32 फीट नीचे पहुँच गया था। इस वर्ष हुई संतोषजनक बारिश के बाद इस माह भूजल के स्तर में 18 फीट का सुधार दर्ज हुआ है और यह 14 फीट पर आ गया है। भूजल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021 में जिले में 36 इंच औसत बारिश से भी कम पानी बरसा था। इसके चलते उज्जैन शहर सहित सभी तहसीलों का जलस्तर 32 फीट नीचे चला गया था। इस वर्ष बेहतर बारिश होने से इसमें सुधार हुआ है।


पिछले माह हुए सर्वे के अनुसार जिले का जलस्तर अब 32 फीट से 14 फीट आ गया है। इसमें 18 फीट का सुधार हुआ है। विभाग से प्राप्त आँकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में उज्जैन में 32 फीट था, जो इस साल 14 फीट पर आ गया। इसी तरह बडऩगर में 2021 में 33 फीट था, जो इस साल 17 पर आ गया है। घट्टिया में 2021 में 31 फीट था, जो अब 14 पर आ गया है। महिदपुर में 2021 में 31 फीट था, जो अब 15 पर आ गया है। खाचरौद में 2021 में 32 फीट था जो अब सुधरकर 13 पर आ गया है। तराना में भी 2021 में 34 फीट था जो अब 16 पर आ गया है। कुल मिलाकर जिले का औसत जलस्तर इस साल 14 फीट हो गया है।

Share:

Next Post

जयंत मलैया को नोटिस देने के डेढ़ साल बाद भाजपा को पश्चाताप

Mon Dec 12 , 2022
राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मांगी सार्वजनिक माफी भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने डेढ़ साल पहले दमोह उपचुनाव में पार्टी की हार पर वरिष्ठ नेता जयंत कुमार मलैया को नोटिस जारी किया था। भाजपा मलैया को नोटिस देने के फैसले को सबसे बड़ी भूल मान रही है। पार्टी नेताओं ने मलैया के जन्मदिन के मौके […]