बड़ी खबर

Independence Day : ऐसे मनाया था भारत ने अपना पहला स्वतंत्रता दिवस, देखें आजादी के जश्‍न की कुछ तस्वीरें

नई दिल्‍ली । 15 अगस्त 1947, भारत के इतिहास का सबसे खूबसूरत दिन। इसी दिन भारत को अंग्रेजों के शासन से पूरी तरह से आजादी मिल गई थी। देश में हर तरफ जश्न का माहौल था, अब सब खुली हवा में बिना किसी डर के सांस ले सकते थे। 14 अगस्त की देर रात पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit jawaharlal nehru) ने देश के आजादी की घोषणा की। अगली सुबह, सूरज की किरणें चारों तरफ आजादी का आनंद लेकर आई थीं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले (Red Fort) की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। 15 अगस्त 1947 के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने, दिल्ली (Delhi) में लाल किले के लाहौरी गेट (Lahori Gate) के ऊपर, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (Indian national flag) फहराया था।


लालकिले पर इस जश्न में शामिल होने के लिए हजारों की भीड़ जुटी। पंडित नेहरू ने देशवासियों को आजादी दिवस के मौके पर संबोधित किया। आइए आगे की स्लाइडों में पहले स्वतंत्रता दिवस की कुछ तस्वीरें देखते हैं।

माउंटबेटन ने 15 अगस्त 1947 को भारत के स्वतंत्रता के तारीख की पुष्टि की। जैसे ही यह घोषणा की गई, ब्रिटिश सैनिकों को उनके बैरकों में वापस ले लिया गया था। तस्वीर में पंडित नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना मौजूद हैं।


15 अगस्त 1947 को आयोजित संविधान सभा में स्वतंत्रता दिवस सत्र दौरान ली गई एक तस्वीर। यह सभा आजादी की उमंग को दोगुनी करने वाली थी।

15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान इंडिया गेट, नई दिल्ली पर खड़ी रॉयल इंडियन नेवी की एक टुकड़ी।

15 अगस्त, 1947 को को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में स्वतंत्र भारत का झंडा फहराया गया। भारत के आजादी की जश्न मनाया जा रहा था।

Share:

Next Post

PM Modi का नया मंत्र, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास में जोड़ा 'सबका प्रयास'

Sun Aug 15 , 2021
लाल किले की प्राचीर से मोदी का संबोधन, मोदी बोले- नागरिकों को भी बदलना होगा नई दिल्ली। 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) देश को संबोधित कर रहे हैं. लाल किले की प्राचीर से 8वीं बार (8th time from the ramparts of Red Fort) देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी […]