
उज्जैन। इंदौर रोड पर पंथपिपलई के समीप आज सुबह हादसा हुआ और केटरिंग काम करने आ रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक वहां से भाग गया। पूरी घटना की नानाखेड़ा थाना पुलिस को जानकारी नहीं थी। बाद में पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान लिए। आज सुबह ललितपुर निवासी राम पिता हरिकिशन, जितेन्द्र पिता कैलाश निवासी कन्नौद और रवि कुमार निवासी कन्नौद और दीपू केटरिंग का काम करने के लिए पिकअप वाहन में सवार होकर उज्जैन आ रहे थे। यहाँ एक होटल में शादी समारोह में उन्होंने काम लिया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved