इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर में यातायात नियम में बरती जा रही कोताही पड़ रही हजारों की

  • – विजय नगर में एक कार के निकले 12 आरएलवीडी चालान

इंदौर। यातायात नियमों का उल्लंघन कर आम जनमानस का जीवन संकट में डालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस का प्रभावी अभियान जारी है। गैरजिम्मेदार वाहन चालकों से पूर्व में लंबित सभी ई-चालान की समन शुल्क राशि भी वसूली जा रही है।

इसी कड़ी में आज शाम विजयनगर चौराहे पर यातायात प्रबंधन का कार्य देख रहे सूबेदार राजू सांवले ने कार क्रमांक MP09-CL-8089 को रेड लाइट उल्लंघन पर रोका। यातायात प्रबंधन केंद्र से उक्त वाहन के पूर्व में लंबित ई-चालानों की जानकारी ली गयी, तो पाया कि वाहन चालक द्वारा पूर्व में भी 12 बार रेड लाइट का उल्लंघन किया जा चुका है। वाहन चालक से मौके पर 6000 रुपए समन शुल्क राशि मौके पर जमा करवाई गई और नियम पालन की समझाइश भी दी गई।


उल्लेखनीय है कि इसके अलावा भी यातायात पुलिस इंदौर में स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। आज यातायात जागरूकता अभियान के तहत “सेंट जोसेफ हाई सेंकडरी स्कूल” में यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर के सूबेदार राजेंद्र सिंह चौहान एवं प्रधान आरक्षक रणजीत सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं व स्टाफ को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। प्रधान आरक्षक रणजीत सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए गए। सूबेदार चौहान ने लाइसेंस से जुड़े नियमों की जानकारी दी।

Share:

Next Post

बच्चों पर मंडरा रहा इस वायरस का खतना, इस राज्य में कई बच्चे संक्रमित

Sat Aug 20 , 2022
नई दिल्ली: टोमैटो फ्लू (tomato flu) के मामले पर लैंसेट ने हाल ही में चेतावनी भी दी है. ये बुखार बच्चों को लाल छाले छोड़ देता है और बड़े-बड़े दाने भी शरीर पर निकल जाते है. इसी तरह के कुछ लक्षण चिकनगुनिया, डेंगू और मंकीपॉक्स संक्रमण में भी दिखाई देते हैं. शरीर पर लाल फफोले […]