आचंलिक

मनुष्य के तीन कर्तव्य धर्म राष्ट्र एवं मानवता की सेवा : देवी सिंह

  • मासिक महाआरती का हुआ आयोजन

दमोह। पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह के दूसरे रविवार को कृषि उपज मंडी सागर नाका दमोह में मासिक महा आरती संपन्न की गई। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आरती ठाकुर ने कहा कि समय आ गया है परिवर्तन का तो परिवर्तन के कार्य में लगने की आवश्यकता है। भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला प्रभारी बलराम सिंह ने कहा मानवता के लिए योगीराज शक्तिपुत्र ने भगवती मानव कल्याण संगठन का गठन किया है जो आज सत्य धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और समाज के लिए उसी सत्य धर्म के मार्ग पर बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहा है जिससे समाज में परिवर्तन देखा जा रहा है जिस प्रकार आज समाज नशा मुक्त, मांसाहार मुक्त, चरित्रवान जीवन जीते हुए सत्य धर्म की यात्रा को तय कर रहा है।


भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ.सुजान सिंह ने कहा भगवती मानव कल्याण संगठन नशा मुक्ति अभियान को गति देते हुए जगह जगह अवैध शराब पकड़ कर के पुलिस को सूचना देकर के अवैध शराब पर लगाम लगाए हुए हैं। भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला उपाध्यक्ष केशव रैकवार ने कहा भय, भूख, भ्रष्टाचार, से मुक्त समाज का निर्माण करना ही भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का लक्ष्य और पार्टी समाज हित में कार्य कर रही है और समाज में परिवर्तन देखा जा रहा है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ने कहा धर्म रक्षा राष्ट्र रक्षा मानवता की सेवा करना है मनुष्य का मूल कर्तव्य लेकिन मनुष्य इन मूल कर्तव्य से भटक रहा है जिससे मनुष्य को घोर संघर्षों का सामना करना पड़ता है। मंच का संचालन विक्रम सिंह प्रांतीय प्रवक्ता ने किया आए हुए समस्त मां के भक्तों का आभार व्यक्त राजकुमार राय सक्रिय कार्यकर्ता ने किया। अंत में सभी ने प्रणाम कर सकती जल वा प्रसाद प्राप्त किया।

Share:

Next Post

पथ संचलन का अनेक स्थानों पर किया स्वागत

Mon Nov 14 , 2022
शहर के अलीपुर में निकला विशाल पथ संचलन आष्टा। शहर में रविवार को सुबह अलीपुर क्षेत्र का विशाल पथ संचलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला। पथ संचलन में स्वयंसेवक ताल से ताल मिला कर कतारबद पथ संचलन में चल रहे थे पथ संचलन मीरपुरा से प्रारंभ होकर ब्लॉक ,अलीपुरए चौराहा, पुराना भोपाल इंदौर मार्ग आदि […]