img-fluid

आज नड्डा खोलेंगे भाजपा के वादों का पिटारा

November 11, 2023

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) आज अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी करने जा रही है। जिसमें हर वर्ग को साधने की कोशिश होगी। खासकर महिलाओं के लिए सस्ता गैस सिलेंडर (gas cylinder) के अलावा लाड़ली बहना योजना की राशि 3 हजार रुपए तक बढ़ाने का वादा है। इसके अलावा महिला, युवा और गरीब, मजदूरों के लिए मुफ्त की योजनाओं पर खासा जोर है। साथ ही फसलों के समर्थन मूल्य को भी बढ़ाने का ऐलान करके किसानों को साधने की कोशिश की जा सकती है। भाजपा के संकल्प पत्र में पार्टी धार्मिक स्थलों के विकास को भी शामिल कर सकती है। भाजपा दीपावली पर्व के बीच संकल्प पत्र जारी करके खुद को सनातन से भी जोडऩे की कोशिश कर रही है। संकल्प पत्र में मप्र में रामपथ और उज्जैन स्थिति संदीपनी आश्रम समेत अन्य प्रमुख स्थल एवं धार्मिंक स्थलों के विकास का भी दावा किया जा सकता है।

 

 

 

 

Share:

  • नुक्कड़ नाटक कर प्रचार कर रही ‘आप’

    Sat Nov 11 , 2023
    दिल्ली से आई कलाकारों की टीम कर रही प्रत्याशियों के साथ प्रचार में मदद, बता रही पार्टी के दिल्ली और पंजाब में किए काम इंदौर। शहर में चुनाव प्रचार का दौर जोरों पर है। ऐसे आम आदमी पार्टी ‘आप’ अपने अलग अंदाज से प्रचार कर लोगों का ध्यान खिंच रही है। पार्टी के प्रत्याशी जनसंपर्क […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved