इंदौर न्यूज़ (Indore News)

कल दूसरा सावन सोमवार, घरों से होगी आराधना

– शहर में एकाएक बढ़े कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन मंदिरों को खोलने का निर्णय नहीं ले पाया
इंदौर। पर्वत्र सावन माह के तहत कल सावन का दूसरा सोमवार पड़ रहा है। लाख कोशिशों के बाद भी प्रशासन मंदिर खोलने का निर्णय नहीं ले पाया। कल संभवता भक्त भोले नाथ का अभिषेक नहीं कर पाएंगे। घरों में रह कर ही आराधना करनी पड़ेगी।
शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के तहत शहर के मंदिरों में ताले लटके हुए है। केवल दोनों समय पुजारी और पंडित ही आरती पूजन कर रहे है। कल भी शिवालय ब्रह्ममूहूर्त में जरूर खुलेंगे। सोश्ल डिस्टेंशिग का पालन करते हुए गिने चुने भक्त ही भोले के दर्शन अभिषेक कर सकेंगे। सावन में भोले का अभिषेक और दर्शन नहीं कर पाने की टीस जरूर भक्तों के मन में है। लेकिन वे इसी ही वे प्रभू का आदेश ही मान रहे है। तीसरा सावन सोमवार 20 जुलाई को पड़ेगा। वहीं अंतिम सावन सोमवार 3 अगस्त को होगा।

– कल विद्याधाम में सजेगा आकर्षक पुष्प बंगला
संसार में जितने भी नाम और स्वरूप हैं। वे ईश्वर के ही अंश है। ईश्वर की सत्ता सर्वोपरि होती है। ईश्वर का ऐश्वर्य भी सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। उक्त विचार महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने विद्या आश्रम पर चल रहे श्रावण माह के अनुष्ठानों के दौरान ऑनलाईन प्रवचन देते हुए व्यक्त किए। प्रारंभ में आश्रम परिवार की ओर से पूनमचंद अग्रवाल, पं. दिनेश शर्मा, राजेंद्र महाजन, राम ऐरन आदि ने महामंडलेश्वरजी का स्वागत किया। कल दूसरे श्रावण सोमवार पर विद्या धाम में सैकड़ों किलो फूलों से भगवान भोलेनाथ का आकर्षक फूल बंगला सजाया जाएगा श्रीविद्याधाम पर सुबह से शाम तक विभिन्न अनुष्ठान-श्रावण मास के उपलक्ष्य में प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से अभिषेकात्मक सग्रहमख लघुरूद्र महायज्ञ आयोजित हो रहे हैं आचार्य पं. राजेश शर्मा, पं. राहुल शर्मा, पं. प्रशांत अग्निहोत्री, पं. उमेश तिवारी सहित विद्वानों द्वारा महामंडलेश्वर के सान्निध्य में उक्त अनुष्ठान संपादित किए जा रहे हैं।

Share:

Next Post

पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के 21,365 मरीज

Sun Jul 12 , 2020
गुवाहाटी । पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में वृद्धि के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में जहां वृद्धि हो रही है, वहीं काफी संख्या में नये मरीजों की शिनाख्त हो रही है। जो लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम […]