img-fluid

इंदौर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने के प्रयास में ग्वालियर के युवक की मौत

July 10, 2026

इंदौर। इंदौर रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्वालियर से आए एक युवक की चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।

दरअसल इंदौर रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ग्वालियर के सुनार मोहल्ला निवासी हर्ष गुप्ता के रूप में हुई है। हर्ष आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्वालियर से आने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस से इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर उतरा था। जिसके बाद उसे रतलाम जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-1 से डेमू ट्रेन पकड़नी थी। प्लेटफॉर्म नंबर-4 से होते हुए वह प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर जा रहा था।


  • इसी दौरान उसने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद युवक के इंदौर में रहने वाले रिश्तेदार स्टेशन पहुंच गए, जबकि ग्वालियर स्थित परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ट्रेन छूटने के डर से कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का जोखिम न उठाएं।

    Share:

  • अंतरिक्ष में कैसे बनेगा स्पेस स्टेशन? PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में किया अपडेट

    Fri Jul 10 , 2026
    नई दिल्ली: PM मोदी ने अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा में अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा, कैसे भारत ने चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान लैंड कराया. दुनिया में कोई और देश ऐसा नहीं कर पाया. भारत सिर्फ इससे संतुष्ट नहीं रहा है. इसलिए भारत अब स्पेस में अपना गगनयान भेजने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved