शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में किन्नर समाज (Transgender community) के लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और कथित रूप से धर्म परिवर्तन के दबाव एवं मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा उन पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर बाल काट दिए गए।
मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार प्रकरण में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved