आचंलिक

शासकीय, अशासकीय विद्यालयों, कार्यालयों पर फहराया तिरंगा

  • पानबिहार में मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस-बच्चे भी हुए बड़ी संख्या में शामिल
  • स्कूली बच्चों ने नगर में भारत माता की जय की घोष के साथ धूमधाम से प्रभात फेरी निकाली

पानबिहार। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर नगर सहित आसपास के सभी शासकीय अशासकीय कार्यालयों पर शान से तिरंगा लहराया। विद्यालय छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय की घोष के साथ नगर में धूमधाम से प्रभात फेरी निकाली जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। नगर की प्रभातफेरी का जन अभियान परिषद छात्रों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
ग्राम पंचायत कार्यालय पर सरपंच श्रीमती रामकुवंरबाई भंवरसिंह राठौर द्वारा ध्वजारोहण किया। नगर का मुख्य समारोह मंडी प्रांगण में संपन्न हुआ। सभी स्कूल के छात्र-छात्राओं का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकरलाल चौहान, कार्यक्रम की अध्यक्षता उपसरपंच मदनलाल काशी, विशेष अतिथि प्रधानाध्यापिका श्रीमती माधुरी शर्मा थी। अतिथियों का ग्राम पंचायत द्वारा पुष्पमाला से सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत कविता भाषण पाठ के माध्यम से दर्शकों का मन मोहा।


आजादी की स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालते हुए पशु चिकित्सक आशीष गोडानी ने पशुओं में हो रही बीमारी के बारे में युवाओं को संवाद के माध्यम से जानकारी दी। समारोह में हयात उद्दीन कुरैशी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रभारी प्राचार्य सेहबा रिजवी, मनोहर सिंह राठौर, रूपेंद्रकुमार पंड्या, रामगोपाल जाधव, सदर अयाजउद्दीन कुरैशी, डॉ. आर. एस. गोहिल, विनोद कारपेंटर, असगर मम्मा, अनवर मंसूरी, टीपू दिन, दिनेश पुष्पद, रवि पंड्या, कैलाशचंद्र शर्मा, अनिल सोडावास सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कालूहेडा में महर्षि अरविंद पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा में गांव के वरिष्ठ पूर्व सरपंच नारायण सिंह चौहान, रघुराज सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह चौहान एवं वर्तमान सरपंच जितेंद्र सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा का स्काई ग्रुप कालूहेड़ा की तरफ से स्वागत किया गया, जिसका आभार संस्था प्रधान देवेंद्र सिंह चौहान ने माना। इसी के साथ श्री अरविंद की 150वीं जयंती भी मनाई गई।

Share:

Next Post

नागदा गैस रिसाव कांड में ग्रेसिम उद्योग यूनिट पर आपराधिक प्रकरण दर्ज

Thu Aug 18 , 2022
आरटीआई एक्टिविस्ट अभिषेक चौरसिया ने उठाया था मामला नागदा। ओद्यौगिक शहर नागदा में 5 जनवरी 2022 को हुए गैस रिसाव मामले में लगभग 7 माह के अंतराल के पश्चात प्रथम श्रेणी न्यायाधीश, नागदा द्वारा आरटीआई एक्टिविस्ट अभिषेक चौरसिया की ओर से प्रस्तुत याचिका पर उद्योग प्रबंधन के यूनिट हेड एवं प्रेसिडेंट कोडाली सुरेश पर आपराधिक […]