जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News) मध्‍यप्रदेश

जबलपुर में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

जबलपुर। देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) जिले भर में रविवार को हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) का जिले का मुख्य समारोह यहां जिला मुख्यालय स्थित प. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम (Fifth note of musical scale. Ravi Shankar Shukla Stadium) में आयोजित किया गया। भव्य एवं गरिमामय समारोह में प्रदेश के लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।



ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि भार्गव ने खुली सफेद जिप्सी में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर भार्गव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन भी किया। सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर किए गए और पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन बजाई। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री भार्गव ने तिरंगे के तीन रंगों के गुब्बारे गगन में मुक्त किए।


समारोह में सशस्त्र बलों द्वारा आकर्षक और शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। परेड कमांडर राहुल कुमार सैय्याम, उप पुलिस अधीक्षक और सेकेंड इन कमांडर सूबेदार योगेश चौकसे के नेतृत्व में मार्च पास्ट में एसटीएफ, छठवीं वाहिनी एसएएफ, जीआरपी आर्म्स फोर्स, जिला पुलिस बल प्लाटून, होमगार्ड प्लाटून, जिला पुलिस बल महिला प्लाटून एवं पुलिस बैंड दल ने हिस्सा लिया।

 

दो सौ कर्मी पुरस्कृत

प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कोरोना नियंत्रण के मामले में विशिष्ट कार्य करने वाले और शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करने वाले करीब दो सौ कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत की प्रशासनिक समिति की अध्यक्ष मनोरमा पटेल, रेल्वे बोर्ड के सदस्य अभिलाष पांडे, संभागायुक्त बी. चंद्रशेखर, आईजी बीएस चौहान, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा सहित नगर निगम आयुक्त संदीप जीआर, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, जिला पंचायत की सीईओ रिजु बाफना, अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मेराल ने किया।

 

स्वतंत्रता सेनानी और लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान

 

स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के घर पहुंचर शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

 

कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

 

कलेक्टर कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर के सभी शासकीय कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया।

 

कलेक्टर ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोमलचंद जैन का सम्मान

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोमलचंद्र जैन का उनके लार्डगंज स्थित निवास पर शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कोमलचंद जैन की कुशलक्षेम पूछी तथा उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने जैन के परिवारजनों से भी चर्चा की।

Share:

Next Post

कल से प्रारंभ होंगी केन्द्रीय मंत्रियों की आशीर्वाद यात्राएं

Sun Aug 15 , 2021
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनियुक्त केन्द्रीय मंत्रियों (newly appointed union ministers) की आशीर्वाद यात्राएं कल 16 अगस्त से प्रारंभ होंगी। इन यात्राओं के माध्यम से केन्द्रीय मंत्रीगण केन्द्र (central ministerial center) और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे। इसी क्रम में कल मंगलवार को […]